August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

अखंड सुहाग की कामना के साथ सुहागिनों ने निर्जला उपवास रखकर की हरितालिका तीज व्रत…

अखंड सुहाग की कामना के साथ सुहागिनों ने निर्जला उपवास रखकर की हरितालिका तीज व्रत…
Spread the love

अखंड सुहाग की कामना के साथ सुहागिनों ने निर्जला उपवास रखकर की हरितालिका तीज व्रत…

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला। कठिन तप व्रत का त्यौहार हरितालिका तीज सोमवार को जिले भर में श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने निर्जला उपवास व्रत रखते हुए व्रत का पालन किया। और देर शाम स्नान ध्यान करते हुए सोलह श्रृंगार कर विशेष शुद्धता के साथ भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की आराधना की। मौके पर हरितालिका तीज व्रत की कथा का श्रवण करते हुए फल एवं प्रसाद का चढ़ावा चढ़ाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के समक्ष मत्था टेकते हुए अखंड सौभाग्यवती होने की मंगल कामना की।

मौके पर विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव की आराधना करते हुए आकर्षक फुलौरा बांधा गया। साथ ही रात्रि जागरण करते हुए भगवान की आराधना करते रहे। हरितालिका तीज व्रत को लेकर धार्मिक मान्यता रही है कि इस व्रत के करने से सुहागिन महिलाओं के सुहाग की सभी संकटों से रक्षा होती है। मंगलवार को विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात व्रती सुहागिन महिलाएं जल ग्रहण कर अपना निर्जला उपवास व्रत तोडेंगी।

Related posts

सरायकेला:नशा मुक्ति अभियान के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त ने विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:झामुमो प्रखंड प्रभारी ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को ज्ञापन सौंप कर कालियाडूंगरी में पुलिस चौकी बनाने की मांग की…

admin

Ranchi : दशम पंच दिवसीय महारूद्र यज्ञ कलश यात्रा के साथ शुभारंभ, कलश यात्रा में खिजरी विधायक राजेश कच्छप सहित अनेकों समाजसेवी हुये शामिल…

admin