August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

कुकडू प्रखण्ड के स्थानीय समस्याओ को नीति आयोग के आकांक्षी कार्यक्रम में शामिल करने का जिप उपाध्यक्ष ने किया मांग… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

कुकडू प्रखण्ड के स्थानीय समस्याओ को नीति आयोग के आकांक्षी कार्यक्रम में शामिल करने का जिप उपाध्यक्ष ने किया मांग… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

 

चांडिल (विद्युत महतो) सरायकेला खरसावां जिला के जिप उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो द्वारा कुकडू प्रखण्ड के विभिन्न स्थानीय मूलभूत समस्याओ को नीति आयोग के आकांक्षी कार्यक्रम में शामिल करने का मांग किया है।उन्होंने विभिन्न समस्याओं पर जिले के उपायुक्त एवं एडीसी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, आईटीडीए परियोजना निदेशक, डीईईओ से मिल कर इसकी जानकारी दी।विशेष कर चांडिल अनुमंडल के चारों प्रखंड में मध्यान्न भोजन योजना के चावल विद्यालय तक आपूर्ति हेतु जनित परिवहन संचालन अभिकर्ता JS.SON पर उचित जांच कराते हुए कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Advertisements

 

जिप उपाध्यक्ष ने कुकड़ु प्रखंड का विभिन्न मुद्दों पर रखा मांग

जिप उपाध्यक्ष ने कुकडू में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण,स्वास्थ चिकित्सा,शिक्षा,रोड कुकरू प्रखंड के सभी गांव को मुख्य सड़क होते हुए प्रखंड तक सड़क निर्माण एवं मराम्मती कराने का मांग किया। उन्होंने कहा कुकड़ु प्रखंड में 8 साल पूर्व निर्मित डाक बंगला को जेएसएलपीएस द्वारा की गई कब्जा को खाली करा कर जनता को समर्पित करने का मांग भी किया गया है। उन्होंने कहा कि बड़ालापंग टोला सम्मपदडीह के बीच शोभा नदी पर पुलिया का निर्माण , लिफ्ट के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था ,छोटालपांग , लेटेमदा, दारूदा, डेरे, हेसालोंग, रूपरू , चौड़ा के सभी छूटे हुए जमीनो का पंजी 2 में ऑनलाइन ऐंटी करने,बिजली,पानी, जंगली हाथियों की समस्याओं का स्थाई समाधान का उचित व्यवस्था करने का मांग किया गया है।
झारखंड राज्य के आस्था प्राकृतिक महापर्व “कर्मा पूजा”को देखते हुए जिले के सभी करम घाटों की साफ सफाई सफाई कराने और सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनहित सार्वजनिक योजना का लाभ गांवों के आम जनता तक पहुंचे । उन्होंने कहा कि इन सभी मांगों पर लिखित ज्ञापन सौंपा गया।

Advertisements




Related posts

Sahibganj : सौक्सा का दो दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम का समापन, आयोजित कार्यक्रम में नवयुवकों को कैरियर प्रामर्श के साथ नई दिशा का हुआ संचार …… | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela : बाहा परब में शामिल हुए जिला परिषद अध्यक्ष; कहा…..

admin

झारखंड न्यास बोर्ड को एवं शीघ्र गठन हो ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का प्रदीप… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin