June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला बीडीओ ने विभिन्न पीडीएस दुकानों का किया औचक निरिक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला बीडीओ ने विभिन्न पीडीएस दुकानों का किया औचक निरिक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला। प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सरायकेला मृतुन्जय कुमार के द्वारा वृहस्पतिवार को शिव शक्ति महिला समूह टेंटोपोसी एवं नारायणपुर के राशन दुकानदार तथा ऊपर दुगनी के राशन डीलर के केंद्र पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में शिव शक्ति महिला समूह टेंटोपोसी का दुकान बंद पाया गया। जिस कारण उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई तथा स्पष्टीकरण की मांग की गई। नारायणपुर स्थित धनंजय मुखी के दुकान के औचक निरीक्षण के दौरान कार्डधारकों द्वारा अन्य निलंबित डीलर का भी राशन कार्ड एक ही दुकान में होने के कारण अधिक राशन कार्ड होने से राशन वितरण में समस्या से अवगत कराया।

जिस पर निलंबित दुकान को नियमानुसार पुनः बहाल करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। उपरदुगनी पंचायत के राशन डीलर के केंद्र पर औचक छापामारी में अनियमितता ज्ञात हुई है। जिसके संबंध में स्पष्टीकरण की मांग की गई है। संतोषप्रद स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किये जाने की बात कही गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि औचक छापामारी लगातार जारी रहेगी। ताकि लाभुकों को उनके हक़ के अनुसार उचित रीति से खाद्यान्न का आवंटन हो सके।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला ने राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र को भेंट किया म्यूजिक सिस्टम . . .

admin

सरायकेला के दिवानसाही तलवारबाजी  मामले में पुलिस ने 16 लोगों को किया गिरफ्तार, तीन की हालत अभी भी गंभीर.. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

खरसावां में हुई ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय प्रतियोगिता, गुलेल, मटका व भार दौड़, रस्सा कसी में प्रतिभाओ ने लिया भाग, जनजातीय खेल हमारी संस्कृति की पहचान है-बीडीओ – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin