August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान खेल जरा हटके झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम राजनीति सुर्खियां

 जमशेदपुर : कैबिनेट मंत्री के हाथों सम्मानित हुए मंजीत गिल…

 जमशेदपुर : कैबिनेट मंत्री के हाथों सम्मानित हुए मंजीत गिल…
Spread the love

कैबिनेट मंत्री के हाथों सम्मानित हुए मंजीत गिल…

जमशेदपुर : प्रितम भाटिया

पंजाब में बाबा जीवन सिंह जी के 362वें प्रकाश उत्सव में शामिल हुए रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष को पूर्व डीसीपी और कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने सम्मानित किया.श्री सिंह ने बाबाजी का चित्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि झारखंड से भारी तादाद में संगत को साथ लेकर प्रत्येक वर्ष समागम में रंगरेटा महासभा का शामिल होना बड़े सौभाग्य की बात है.

यह सम्मान श्री गिल को नगर कीर्तन के दौरान करतारपुर में दिया गया.मौके पर निकाय मंत्री श्री सिंह ने बाबा जीवन सिंह भलाई ट्रस्ट के अध्यक्ष जसवंत सिंह को भी सम्मानित किया.जसवंत सिंह ने भी रंगरेटा महासभा की टीम की काफी प्रशंसा की और कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा संगत झारखंड से ही प्रत्येक वर्ष समागम में शिरकत करती है जो‌ कि हमारे लिए गौरव की बात है. सम्मानित होने पर श्री गिल ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि बाबा हरगोविंद सिंह जी की धरती पर हमें गुरू का सम्मान मिल रहा है.वे बोले करतारपुर की धरती धन्य है जिसे गुरू हरगोबिंद सिंह जी ने अपने चरणों से पवित्र किया.

मौके पर अमन सिंह,कैप्टन सतपाल सिंह,कैप्टन सोनू सिंह,अंग्रेज सिंह, जसवंत सिंह,अमरीक सिंह,सुखदेव सिंह,कुलवंत सिंह आदि अन्य कई गणमान्य उपस्थित थे.

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अटवाल‌ से मिले गिल :

जालंधर के परिसदन में मंजीत गिल ने पंजाब सरकार के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल से भी मुलाकात की.इस दौरान श्री गिल के साथ मोगा जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षक और भाजपा नेता मुख्तार सिंह संधू भी मौजूद थे.
इस औपचारिक मुलाकात के दौरान नेताद्वय ने अटवाल को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और विभिन्न धार्मिक व सामाजिक विषयों पर चर्चा की.श्री अटवाल ने झारखंड में सिक्खों की आबादी,सरकार से मिलने वाली सुविधाओं और राजनीतिक विषयों पर भी सवाल पूछे.श्री गिल ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा दलित और पिछड़े सिखों को न तो आरक्षण और न‌ ही जाति प्रमाण पत्र दिया जा रहा है.

Related posts

Chandil News : हाथी से मृत परिजनों से मिले विधायक, किया क्षेत्र का दौरा…

admin

राजेश कश्यप ने कहा कैग रिपोर्ट झूठ को महिमा मंडित कर प्रचार की है केंद्र सरकार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : परंपरा निभाते हुए जिप सदस्य ने वृद्ध माताओं के बीच मकर संक्रांति को लेकर बांटे वस्त्र…

admin