October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम राजनीति सुर्खियां

यातायात शिविर में एक अज्ञात युवक का शव मिला, पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी…

यातायात शिविर में एक अज्ञात युवक का शव मिला, पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी…
Spread the love

यातायात शिविर में एक अज्ञात युवक का शव मिला, पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी…

 

जमशेदपुर : नवीन प्रधान

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत स्टार टॉकीज के पास उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क पर स्थित यातायात शिविर में एक अज्ञात युवक का शव देखा, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बर्मा माइंस पुलिस को दी जहां पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुड़ गई है

मृत युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है मृत युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है, एक दिन पहले युवक को स्थानीय लोगों ने बारिश में भीगते हुए देखा था और आज अचानक स्थानीय लोगों ने युवक को मृत अवस्था में देखकर इसकी जानकारी बर्मा माइंस पुलिस को दी, जानकारी मिलते ही बर्मामाइंस पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई,फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है

जानकारी देते हुए बर्मा माइंस पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र सिंकू ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के शव की सूचना मिली सूचना मिलते ही वे सभी यहां पहुंचे, मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 30 वर्ष है पर अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है उन्होंने बताया युवक को देर शाम भीगते हुए देखा गया था अनुमान लगाया जा रहा है कि बहुत ज्यादा पानी में भीग जाने के चलते युवक की मृत्यु हुई है हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारण का पता लगने की बात कही

Related posts

विजयादशमी पर अपराजिता पूजन के साथ राजपरिवार ने धारण किए शस्त्र, क्षत्रिय खंडायतो ने भी किया परंपराओं का पालन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

राजनगर प्रखंड कार्यालय में मतदाता पुनरीक्षण का बीएलओ को मिला प्रशिक्षण। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

कहा शुद्ध पेयजल के अभाव में ईचगढ़ विधान सभा में फैल रहा है डायरिया, स्वास्थ्य व्यवस्था विफल हो गई है…. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin