October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

हज़ारीबाग के विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए उपलब्ध करवा रहे साधन सांसद जयंत सिन्हा…

हज़ारीबाग के विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए उपलब्ध करवा रहे साधन सांसद जयंत सिन्हा…
Spread the love

हज़ारीबाग के विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए उपलब्ध करवा रहे साधन सांसद जयंत सिन्हा…

रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार

हजारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा 7 सितम्बर को हज़ारीबाग के चौपारण प्रखंड के दौरे पर थे। उन्होंने इसी दौरान विभिन्न गाँवों में उत्क्रमित उच्च व मध्य विद्यालयों के जीर्णोद्वार व चहारदीवारी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कई कार्यक्रम किया गया। हज़ारीबाग व रामगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर साधन उपलब्ध करवा रहे हैं। उनका प्रयास संसदीय क्षेत्र के विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बनाना हैं।
विद्यालयों में यह सभी कार्य जिला खनिज मद के माध्यम से करवाए जा रहे हैं। ग्राम भटबिगहा स्थित उच्च विद्यालय का ₹1 करोड़ 10 लाख, पांडेयबारा स्थित मध्य विद्यालय का ₹60 लाख व जगदीशपुर स्थित मध्य विद्यालय का ₹36 लाख से जीर्णोद्वार व चहारदीवारी के निर्माण का कार्य किया जाएगा।

यह कार्य होने से विद्यार्थियों को अत्यंत सुविधा होने वाली हैं। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने इस अवसर पर क्षेत्र को एक औंर बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि हज़ारीबाग के 1400 प्राइमरी स्कूलों में ₹8 करोड़ की लागत से पुस्तकालय बनाये जाएंगे। यह कार्य जिला खनिज मद से नहीं बल्कि सीएसआर मद से सुनिश्चित किया जाऐगा। सांसद के प्रयास से यह संभव हो रहा हैं। इन पुस्तकालयों से विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में बहुत सुविधा होगी। हज़ारीबाग में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में यह क्रांतिकारी कदम हैं। इसके साथ ही जयंत सिन्हा हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में शिक्षा व विद्यार्थियों की प्रगति से जुड़े अनेक काम करवा रहे हैं। दोनों जिले ( रामगढ़ तथा हजारीबाग) में कुपोषण दूर करने और बच्चों को पौष्टिक भोजन दिलवाने के लिए अक्षयपात्रा के विशाल रसोईघरों का निर्माण करवाया जा रहा हैं। ये रसोईघर हज़ारीबाग में 1 लाख व रामगढ़ में 50 हज़ार बच्चों को रोज़ाना पौष्टिक मिड-डे मील उपलब्ध करवाएंगे। इसके साथ ही क्षेत्र में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निर्माण करवाया जा रहा हैं।

हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने चौपारण के दौरे के दौरान महुदी में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ₹5.25 करोड़ से 7 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण होगा। इसके बनने से ग्रामीणों को अत्यंत सुविधा होगी और यातायात सुगम व सुरक्षित बनेगा। संसदीय क्षेत्र में लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हज़ारीबाग को जिला खनिज मद की सौगात दी थी। इसका लाभ हमें हर क्षेत्र के विकास में प्राप्त हो रहा है। इस मद से क्षेत्र के सभी प्राइमरी स्कूलों का विकास किया जा रहा है। विद्यार्थियों को हर आधुनिक व बेहतर सुविधाएँ मुहैया करवाई जा रही हैं। मेरा प्रयास हमारे विद्यार्थियों को हर साधन देकर उनका भविष्य उज्जवल बनाना है। हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र के बहुमुखी विकास के लिए मैं निरंतर कार्यरत हूँ।

Related posts

सरायकेला: जिप सदस्य शंभू मंडल ने मां दुर्गा पूजन उत्सव के अवसर पर सपरिवार कामगार मजदूरों के बीच किया वस्त्र दान…

admin

RAJNAGAR NEWS : सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से अमलटोला में 24 घंटे के अंदर प्राप्त हुआ 100kv का ट्रांसफार्मर सांसद प्रतिनिधियों ने फीता काट कर किया उद्घाटन। | Vananchal 24TV Live

admin

खेलो इंडिया प्रथम जनजातीय खेल महोत्सव 2023 में जिले का रहा उम्दा प्रदर्शन . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin