June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:श्री श्री दुर्गा पूजा समिति मां भवानी यूथ क्लब द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल के लिए हुआ भूमि पूजन समारोह… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:श्री श्री दुर्गा पूजा समिति मां भवानी यूथ क्लब द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल के लिए हुआ भूमि पूजन समारोह… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति मां भवानी यूथ क्लब आदित्यपुर द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर 6lf हरिओम नगर दुर्गा पूजा मैदान में संपूर्ण विधि विधान के साथ भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर यजमान कमेटी के अध्यक्ष सह कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार शामिल रहे। मौके पर उन्होंने कहा कि इस वर्ष पूजा समिति द्वारा लगभग 9.30 लख रुपए की लागत से थीम आधारित भव्य आकर्षक पंडाल का निर्माण करवाया जा रहा है।

जिसमें एनाकोंडा सांप की प्रति कृतिका पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। उन्होंने बताया कि पंडाल की ऊंचाई लगभग 45 फुट और चौड़ाई लगभग 70 फुट की होगी। जब एनाकोंडा अपना मुंह खोलेगा तब श्रद्धालु पंडाल के अंदर प्रवेश करेंगे। एनाकोंडा का मुंह खोलने और बंद करना श्रद्धालुओं के लिए कौतूहल और आकर्षण होगा।

इसके अलावा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष लगभग 3.50 लाख रुपए की लागत से आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी। और प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति द्वारा महासप्तमी, महाष्टमी और महानवमी को श्रद्धालुओं के लिए महाभोग एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव अजय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह एवं कांग्रेस नेता राकेश तिवारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुरेश धारी, पूजा समिति के उप चेयरमैन वीरेंद्र यादव, जगदीश नारायण चौबे, समरेंद्र नाथ तिवारी, राहुल यादव, अखिलेश तिवारी, प्रवीण पांडे, रमाशंकर पांडे, राजू रजक, रामविचार राय, आरसी राय, कुणाल राय, विनय झा, दयानंद प्रसाद, बीके चौरसिया, सरबजीत प्रसाद, उज्जवल पांडे, अमितेश सिंह, राजीव सिंह, संदीप गोप, अमृत झा, बृजमोहन सिंह, सिद्धेश्वर उपाध्याय, हरे राम सिंह, विश्व मोहन कुशवाहा, रवि अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, एस मिश्रा, हरेंद्र गुप्ता एवं दीपू ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

Advertisements

Advertisements




Related posts

कोटा में रांची नामकुम की छात्रा के सुसाइड को लव अफेयर बताकर राजस्थान के मंत्री विवादों में घिरे पिता ने उठाया सवाल, बोले- सबूत पेश करें

admin

सरायकेला:आदिवासी सेंगेल अभियान ने राजनगर के सिदो-कान्हू मुर्मू चौक पर झारखंड सरकार का पुतला दहन किया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी पंजीकृत राजनीति दल के सदस्यों के साथ की बैठक; 50-इचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र एवं मतदाताओं के रेस्लाइजेशन से सम्बन्धित प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin