June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:जारी आमरण अनशन में 13 शामिल होंगे जिले के तमाम जेटेट सफल सहायक अध्यापक; बैठक कर बनी रणनीति… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:जारी आमरण अनशन में 13 शामिल होंगे जिले के तमाम जेटेट सफल सहायक अध्यापक; बैठक कर बनी रणनीति… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। एकमात्र वेतनमान की मांग को लेकर रांची के राजभवन के समीप जेटेट सफल सहायक अध्यापकों की जारी प्रदेश स्तरीय आमरण अनशन कार्यक्रम में सरायकेला-खरसावां जिले के तमाम जेटेट सफल सहायक अध्यापक तय शेड्यूल के अनुसार 13 सितंबर को शामिल होंगे।

इसे लेकर गम्हरिया प्रखंड-2 के जेटेट सफल सहायक अध्यापकों की एक बैठक प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रदेव महतो की अध्यक्षता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय विजय में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे जेटेट सफल सहायक अध्यापक समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष बादल सिंह सरदार ने कहा कि हमारी मांगे सभी स्तर पर जायज हैं।

और हम सभी सहायक शिक्षक बनने की सभी अर्हता पूरी करते हैं। बावजूद इसके सरकार और उसके अधिकारी बरगलाने का काम कर रहे हैं। जो झारखंड माटी के भूमिपुत्र जेटेट सफल सहायक अध्यापकों के साथ धोखा देने का काम है। और जब तक सरकार वेतनमान नहीं दे देती है तब तक आंदोलन पर डटे रहेंगे।

बैठक में अतुल चंद्र महतो, नरेश महतो, मनोज कुमार महतो, लखीनारायण महतो, फूलचाँद महतो, दुर्लभ सरदार, जगदीश प्रधान, कौशल्या महतो, सोना किस्कू, सुजीत कुमार महतो एवं प्रभात कुमार महतो मौजूद रहे।

Advertisements

Advertisements

Advertisements




Related posts

शून्यकाल में विधायक सविता महतो ने कपाली नप में वार्षिक बजट बढ़ाने व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला विधानसभा में उठाया…

admin

RAJNAGAR NEWS: भुरकुली सड़क दुर्घटना में क्रेशर ऑपरेटर मोटाई मुंडारी की मौत। मोटरसाइकिल स्किट करने से हुई दुर्घटना। मौत ।

admin

सरायकेला प्रखंड के मासिक गुरु गोष्ठी का हुआ आयोजन; सात को संकल्प सप्ताह दिवस मनाए जाने को लेकर की गई चर्चा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin