June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News जरा हटके झारखण्ड दुमका पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति सुर्खियां

दुमका राजकीय श्रावणी मेला 2023 का विधिवत रूप से समापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

दुमका राजकीय श्रावणी मेला 2023 का विधिवत रूप से समापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

दुमका:मौसम गुप्ता

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों,सुरक्षा बल के जवानों को संबोधित करते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक सुदर्शन मंडल ने कहा कि सभी के सहयोग से राजकीय श्रावणी मेला-2023 का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा सका।सभी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी तत्परता से किया।सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों, सुरक्षा बल के जवानों को तहे दिल से धन्यवाद देता हूँ।

उपायुक्त श्री ए दोड्डे ने कहा कि राज्य सरकार,माननीय मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव को धन्यवाद देता हूँ।जिनके मार्गदर्शन से श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा सकी।उन्होंने कहा कि पिछले 2 माह से सभी प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों,अधिकारियों एवं सुरक्षा बल के जवानों ने सेवा भाव से देवतुल्य श्रद्धालुओं की सेवा की है।इनकी जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं सुरक्षा बल के जवानों ने आपस में समन्वय बनाकर मेला के सफल आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है इसके लिए मैं तहे दिल से सभी को धन्यवाद देता हूं।उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से इतने बड़े मेला का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा सका है।

इस दौरान उप विकास आयुक्त ने अपनी बात रखी।उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों,सुरक्षा बल के जवानों तथा मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त कर्मियों को सम्मानित किया गया।

Advertisements

Advertisements

Advertisements




Related posts

बतौर यजमान सरायकेला बीडीओ ने अष्ट भैरव की आराधना कर क्षेत्र के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर बीपीओ ने बालक मध्य विद्यालय सरायकेला का किया अनुश्रवण…

admin

Saraikela : सीनी ओपी प्रभारी के नेतृत्व में सीनी बाजार क्षेत्र में चला स्वच्छता अभियान…

admin