October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला : सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के छात्राओं ने सरायकेला पुलिसकर्मियों को राखी बांध मनाई रक्षाबंधन…

सरायकेला : सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के छात्राओं ने सरायकेला पुलिसकर्मियों को राखी बांध मनाई रक्षाबंधन…
Spread the love

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के छात्राओं ने सरायकेला पुलिसकर्मियों को राखी बांध मनाई रक्षाबंधन, दीर्घायु होने की कामना कर रक्षा कर लिया संकल्प…

सरायकेला: संजय मिश्रा 

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के छात्राओं ने प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य की अध्यक्षता में सरायकेला थाना के थाना प्रभारी नीतीश कुमार और पुलिसकर्मियों को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राखी बांधी। इस अवसर पर उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर पूजा अर्चना करके उनकी कलाई पर रक्षा सूत के रूप में राखी बांधी। सभी छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मौके पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार के साथ सभी पुलिसकर्मी बहुत ही उत्साहित नजर आए। सभी ने विद्यालय के छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि आप सभी अच्छी शिक्षा प्राप्त करके कर्मठ एवं देशभक्त नागरिक बनें। जिससे देश प्रगति के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़े। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य, उप प्रधानाचार्य तुषार कांत पति के साथ विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related posts

Chandil News : कपाली पुलिस ने 24 घंटे में चोरी के समान सहीत 3 चोरों को भेजा न्यायिक हिरासत में… | Vananchal 24TV Live

admin

आजसू पार्टी ने मनाया श्रद्धांजलि दिवस हूल क्रांति नायको को किया नमन,सिद्धान्तों पर चलने का लिया संकल्प… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:गम्हारिय अंचल के बुलडोजर से अवैध मकान ध्वस्त , भूमाफियाओं में हड़कंप…

admin