October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

कोलाबीरा में चोरों का आतंक, जिप सदस्य के शंभू साउंड सिस्टम से चोरों ने टपाये टेंट हाउस के 27 डिनर टेबुल…

कोलाबीरा में चोरों का आतंक, जिप सदस्य के शंभू साउंड सिस्टम से चोरों ने टपाये टेंट हाउस के 27 डिनर टेबुल…
Spread the love

कोलाबीरा में चोरों का आतंक, जिप सदस्य के शंभू साउंड सिस्टम से चोरों ने टपाये टेंट हाउस के 27 डिनर टेबुल…

सरायकेलाः संजय मिश्रा

कोलाबीरा क्षेत्र में इन दोनों चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीते शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने कोलाबीरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग कोलाबीरा सड़क किनारे स्थित शंभू साउंड सिस्टम और टेंट हाउस से टेंट हाउस की छोटा बड़ा कुल 27 डिनर टेबुल की चोरी कर ली है। कोलाबीरा ओपी से महज 30 मीटर की दूरी पर स्थित दुकान में अज्ञात चोरों ने शनिवार की मध्य रात्रि घटना को अंजाम दिया बताया जा रहा है। इस संबंध में शंभू साउंड सिस्टम एवं टेंट हाउस के संचालक जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने कोलाबीरा ओपी में शिकायत दर्ज कराते हुए मामले का खुलासा कर घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया है कि रविवार की सुबह दुकान आने पर उन्होंने अपने टेंट हाउस के सभी सामान को बिखरा हुआ छोटा बड़ा 27 डिनर टेबल को गायब पाया।

1995 से संचालित है शंभू साउंड सिस्टम एवं टेंट हाउस:-
क्षेत्र में समाजसेवी और फुटबॉलर तथा फुटबॉल के विकास में सतत प्रयास करने वाले जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल द्वारा वर्ष 1995 से ही उक्त शंभू साउंड सिस्टम एवं टेंट हाउस का संचालन किया जा रहा है। जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल बताते हैं कि उक्त शंभू साउंड सिस्टम एवं टेंट हाउस से प्राप्त होने वाले लाभ का खर्च क्षेत्र में फुटबॉल खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए खर्च किया जाता रहा है।

Related posts

SARAIKELA NEWS : प्रेम सद्भाव और भाईचारे के साथ तिरूल्डीह में मना होली मिलन समारोह . . .

admin

Jamshedpur News : राहुल अग्रवाल के आत्महत्या मामले में परिजनों ने पुलिस अरोप लगाया कि दोषियों गिरफ्तार नही कर रही है । उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रही है परिजन…. | Vananchal 24TV Live

admin

रामगढ़:सांसद चौधरी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin