June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:उपायुक्त की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की हुई समीक्षा बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:उपायुक्त की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की हुई समीक्षा बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। जिला समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने मुख्य रूप से जल जीवन मिशन के तहत “हर घर जल” जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त ने एफएचटीसी (फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन) को बढ़ाने तथा योजना के क्रियान्वयन में गुणवत्ता से किसी प्रकार की समझौता न हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisements

इस दौरान उपायुक्त ने योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु चयनित सभी संवेदको के साथ समीक्षा बैठक आहूत कर योजनाओं को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिये। उपायुक्त ने कहा कि वर्ष 2024 तक हर-घर जल पहुंचाने का मुख्यमंत्री का संकल्प है। योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराएं ताकि इसका निष्पादन ससमय सुनिश्चित किया जा सके।

इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को प्रत्येक प्रखंड के एक गांव को 3 स्टार रेटिंग के रूप में विकसित कर ODF+ करने का निर्देश दिया। वही प्रत्येक प्रखंड में एक-एक गोबर गैस प्लांट विकसित करने तथा राजनगर प्रखंड के राजनगर पंचायत के कुल 11 गांव में से 10 गांव को 3 स्टार रेटिंग एवं एक गाँव को 5 स्टार रेटिंग के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। वहीं पूर्व से 3 स्टार एवं 5 स्टार के रूप में विकसित किए जा रहे 18 गाँव को 5 स्टार के रूप मे विकसित करने के निर्देश दिए।

वही ऐसे सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र जहां पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था नहीं है, को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सरायकेला, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Chandil News : हाथी से मृत परिजनों से मिले विधायक, किया क्षेत्र का दौरा…

admin

SARAIKELA NEWS : पीएनबी आरसेटी परिसर सरायकेला मे बैंक सखी दीदियो के लिए छः दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उपायुक्त ने किया उद्घाटन…

admin

Saraikela : देशभक्ति की बेमिसाल बयार….

admin