October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

सरायकेला : यात्री वाहनों में सीट से अधिक लोग बैठाने; बड़े वाहन द्वारा ओवर लोडिंग करने पर कडी करवाई सुनिश्चित करे: उपायुक्त…

सरायकेला : यात्री वाहनों में सीट से अधिक लोग बैठाने; बड़े वाहन द्वारा ओवर लोडिंग करने पर कडी करवाई सुनिश्चित करे: उपायुक्त…
Spread the love

उपायुक्त की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक; सड़क दुर्घटनाओ पर नियंत्रण प्रशासन का मुख्य उद्देश्य, विभिन्न माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति करें जागरूक।

यात्री वाहनों में सीट से अधिक लोग बैठाने; बड़े वाहन द्वारा ओवर लोडिंग करने पर कडी करवाई सुनिश्चित करे: उपायुक्त…

सरायकेला – संजय मिश्रा

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई। विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, अपर नगर आयुक्त नगर निगम आदित्यपुर, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला/चांडिल, जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, उत्पाद अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन समेत अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में उपायुक्त ने पूर्व के बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के उदेश्य से दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन का समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य शमाद ने बताया कि विगत माह जुलाई में कुल 18 दुर्घटना हुई। जिसमें 16 लोगों की मृत्यु एवं 6 लोग घायल हुए है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 4 ब्लैकस्पॉट चिन्हित किए गए है। जिनमें दुगनी, टोल रोड मोड, घोड़ा बाबा मोड़ एवं बड़ा आमदा खरसावां शामिल है। वही पुलिस उपाधीक्षक के द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने एवं यातायात नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित जांच अभियान चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि विगत मई माह में विभिन्न स्थान पर ट्रैफिक नियमों के अनुपालन हेतु लगाए गए विभिन्न कैंप के माध्यम से कुल 20 लाख चालीस हजार आठ सौ रूपए जुर्माना के रूप में वसूल की गई है। वही उत्पाद अधीक्षक श्रीमती विमला लकड़ा के बताया गया कि मई माह में अवैध शराब बिक्री एवं उत्पाद को लेकर नेशनल एवं स्टेट हाइवे समेत जिले के विभिन्न क्षेत्र में छापा मार कर करवाई की गई है। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिले मे हो रहे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करना सबकी जिम्मेवारी है। इस हेतु जिलेवासी भी प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान दुर्घटना नियंत्रण को लेकर कई बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए उपायुक्त ने भीड़भाड़ वाली क्षेत्र में नो पार्किंग का बोर्ड लगाने, जागरूकता उदेश्य से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगो को जागरूक करने, एनएच एवं स्टेट हाइवे पर विभिन्न साइनेज बोर्ड लगाने, विभिन्न क्रॉसिंग पर सोलर लॉगहट लगाने तथा प्रभावित क्षेत्रों में सघन अभियान चलाकर यातायात नियमों के उलंघन पर कडी कार्रवाई करने, गम्हरिया, कांड्रा, चांडिल, आदित्यपुर, सरायकेला समेत विभिन्न क्षेत्रों में मुख्य सड़को एवं बाजारों में सड़को पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध कडी करवाई करें। वही बड़ी वाहन पर क्षमता से अधिक लोडिंग करने, यात्री वाहन में शीट से अधिक लोगों के बैठने तथा ओवर स्पीडिंग करने पर कड़ी करवाई करें।

Related posts

RAJNAGAR NEWS :आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के दूसरे चरण का पहला कार्यक्रम जोनबनी पंचायत में आयोजित।मंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल। | Vananchal 24TV Live

admin

ऑटो क्लस्टर सभागार में एक दिवसीय जीवनांक संबंधी प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

आंदोलनरत स्वास्थ्य सहियाओं ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया विरोध, समर्थन में आए डॉ संजय गिरी ने कहा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin