October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सांसद संजय सेठ की पहल पर 6 ट्रेन का ठहराव की स्वीकृति, चांडिल में चार और खलारी में दो ट्रेनों के ठहराव…

सांसद संजय सेठ की पहल पर 6 ट्रेन का ठहराव की स्वीकृति, चांडिल में चार और खलारी में दो ट्रेनों के ठहराव…
Spread the love

सांसद संजय सेठ की पहल पर 6 ट्रेन का ठहराव की स्वीकृति, चांडिल में चार और खलारी में दो ट्रेनों के ठहराव…

चांडिल – परमेश्वर साव

रेल मंत्रालय के द्वारा रांची लोकसभा क्षेत्र को 6 ट्रेनों के ठहराव की सौगात मिली है। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने सूचना भी जारी कर दी है। बहुत जल्द इन ट्रेनों का ठहराव आरंभ हो जाएगा। रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक विवेक कुमार सिंह के हवाले से जारी पत्र में यह बताया गया है कि रांची लोकसभा क्षेत्र में 6 ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति दी गई है। जिन क्षेत्रों में ट्रेनों की ठहराव की स्वीकृति मिली हैए उनमें चांडिल रेलवे स्टेशन पर चार ट्रेनों और खलारी रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों का ठहराव सामिल है। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल रेलवे स्टेशन पर दुर्ग राजेंद्र नगर साउथ बिहार एक्सप्रेसए आसनसोल टाटानगर एक्सप्रेसए रांची हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस और टाटा कटिहार एक्सप्रेस का ठहराव सामिल है । वहीं खलारी रेलवे स्टेशन पर हटिया आनंद विहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस और संबलपुर बनारस एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित किया गया है। सांसद संजय सेठ ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है। सांसद ने कहा है कि रांची लोकसभा क्षेत्र में रेल यात्री सुविधाओं का विस्तार हो. इस दिशा में उन्होंने लगातार काम किया है। जिसके सुखद परिणाम अब सामने आ रहे हैं। लंबे समय से चांडिल और खलारी क्षेत्र के लोग इन ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे थे, जो अब पूर्ण हो गई है। बहुत जल्द यहां और भी कई यात्री सुविधाओं का विस्तार देखने को मिलेगा।

Related posts

जमशेदपुर:महालया के अवसर पर जुगसलाई दुर्गा बाड़ी ट्रस्ट द्वारा बाजे गाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, पारंपरिक परिधान में महिला व पुरुष श्रद्धालु इस प्रभात फेरी में शामिल हो के पूरे क्षेत्र का भ्रमण किये…

admin

सरायकेला:युवा समाजसेवी अजय कुमार साहू ने की पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से शिष्टाचार भेंट…

admin

घटिया जंगल में युवती का पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस मामले की जांच में… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin