October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

तिरूलडीह : रेलवे लाइन के पक्की नाली से एक अज्ञात शव बरामद,शव की पहचान नही की जा सकी है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है…

तिरूलडीह : रेलवे लाइन के पक्की नाली से एक अज्ञात शव बरामद,शव की पहचान नही की जा सकी है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है…
Spread the love

रेलवे लाइन के पक्की नाली से एक अज्ञात शव बरामद,शव की पहचान नही की जा सकी है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है…

 

चांडिल (विद्युत महतों) चांडिल अनुमंडल के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के तिरूलडीह थाना अंतर्गत तिरूलडीह चांडिल रेलखंड के सपादा के पास शुक्रवार को रेलवे लाइन के पास नाली में गिरा एक करीब 48 वर्षिय अज्ञात शच बरामद किया गया। रेलवे ट्रैक के पास रेलवे का पक्की नाली पर शच होने की सुचना पर तिरूलडीह थाना प्रभारी चित्ररंजन कुमार दलवल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर आगे की कार्रवाई हेतु पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।

रेलवे ट्रैक के पास लाश मिलने की सुचना थाना प्रभारी द्वारा सुइसा रेल पुलिस को ग्रामीणों ने दिया। वही रेल पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची । जिससे तिरूलडीह पुलिस द्वारा लाश का पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। आशांका व्यक्त किया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति किसी रेल दुर्घटना का शिकार हो गया होगा । लाश की सुचना मिलते ही आस पास के ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। हांलांकि अभी तक किसी ने लाश की पहचान नहीं कर पाए। बताया जा रहा है कि कहीं भटकते हुए लाइन किनारे चलते चलते आ गया है और कोई ट्रेन का चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस लाश की पहचान के लिए जुटी हुई है। थाना प्रभारी चित्ररंजन कुमार ने बताया कि पुलिस इस रेलवे लाइन के पास नाली से अज्ञात लाश बरामद किया गया एवं पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला भेज दिया गया है । वहीं स्थानीय वार्ड सदस्य भूतनाथ सिंह मुण्डा ने बताया कि रेलवे लाइन तरफ गांव के कुछ लड़के रोज की तरह टहलने आए थ, तो लड़कों ने लाश की सुचना मुझे दिया। उन्होंने कहा कि सुचना मिलते ही तिरूलडीह थाना प्रभारी को सुचित किया गया। बताया कि तिरूलडीह पुलिस घटनास्थल से लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला भेज दिया।

Related posts

हुदू डुमरा सड़क निर्माण और राजनगर में डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर भाजपा नेता रमेश हांसदा ग्रामीण और संघ 10 को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष करेंगे आमरण अनशन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:ईचागढ़ एवं सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के मतदान केद्रों के रेशनलाइजेशन को लेकर उपायुक्त ने विभिन्न राजनितिक दलों के प्रतिनिधि के साथ की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

दर्दनाक सड़क हादसे में अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी चालक की ऑन द स्पॉट हुई मौत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin