August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान खेल चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

चांडिल :ईचागढ़ विधानसभा के खिलाड़ियों की सहयोग के लिए सदैव तत्पर हूं : हरेलाल…

चांडिल :ईचागढ़ विधानसभा के खिलाड़ियों की सहयोग के लिए सदैव तत्पर हूं : हरेलाल…
Spread the love

आर पी एल क्रिकेट मैच का आजसू नेता हरेलाल महतो ने किया उद्घाटन…

ईचागढ़ विधानसभा के खिलाड़ियों की सहयोग के लिए सदैव तत्पर हूं : हरेलाल…

चांडिल :कल्याण पात्रा

चांडिल : नीमडीह प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर ब्लॉक मैदान में रघुनाथपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने बल्लेबाजी कर किया। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए मुख्य अतिथि हरेलाल महतो ने कहा कि ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के खिलाड़ी व युवाओं को खेलकूद, शिक्षा आदि क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए वे सदैव सहयोग करने के लिए तत्पर है।

 

उन्होंने कहा कि प्राचीन समय से ही खेलो को जीवन जीने का आधार माना गया है इससे हमारे शरीर का विकास तो होता ही है, साथ ही यह हमारे जीवन को भी सफल बनाता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में सरकार खेल में ख्याति प्राप्त खिलाड़ियो को अनेक पुरूस्कारो से सम्मानित करती है, अर्जुन एवं द्रोणाचार जेसे पुरूस्कार इसी श्रेणी मे आता है।

खेलकूद में भारत के महिलाओ ने भी इस दिशा मे नाम रोशन किया है। जैसे पी टी उषा, मेरी कॉम, सायना नेहवाल, सानिया मिर्ज़ा, दीपिका कुमारी जैसे महिला खिलाड़ियो ने खेलो के विभिन्न वर्गो मे सफलता अर्जित की है। जिनमे से पी टी उषा दौड़ मे, मेरी कॉम मुक्केबाज़ी मे, सयना नेहवाल बेटमिंटन में, सानिया मिर्ज़ा टेनिस में, दीपिका कुमारी तीरंदाजी में सफलता हासिल कर देश का नाम गौरवान्वित किया है।

खेलो को भारतीय संस्कृति एवं एकता का प्रतीक भी कहा जाता है, इसमे कोई भी जाति भाषा तथा धर्म का विरोध नही किया जाता, कोई भी किसी भी धर्म का व्यक्ति इसे खेल सकता है। इस प्रकार खेल हमारे मार्ग की प्रगति को सुनिश्चित कर एक सफल जीवन बनाने मे सहायक है।

हरेलाल महतो ने कहा कि खेलो के सम्बंध मे हमारे देश ने अंतरराष्ट्रीय रूप से सफलता प्राप्त कर चुका है। क्रिकेट, कुश्ती, मुक्केबाज़ी, बेडमींटन, निशानेबाज़ी सभी वर्गो मे अपनी अपनी कुशलता से प्रसिद्धी हासिल की है। सुशील कुमार “विश्व कुश्ती चेम्पियनशिप” मे स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले पहले पहलवान है, महिला मुक्केबाज़ मेरी कॉम एक प्रसिद्ध मुक्केबाज़ है, जिन्होने अपने करियर की शुरुआत मणिपुर राज्य से की, जिन्हे भारत सरकार द्वारा विभिन्न रत्नो जेसे पदमश्री, अर्जुन पुरूस्कर, राजीव गाँधी खेल पुरूस्कर आदि से नवाजा है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाला ओलंपिक खेल, जो हर चार साल के अंतराल मे आयोजित किए जाते है, मे भी भारत ने सफलता हासिल की है। वर्ष 2012 में भारत ने 4 कांस्य एवं 2 रजत इस तरह 6 पदक प्राप्त कर गौरवान्वित किया है। अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले खेल जैसे कॉमनवेल्थ गेम्स तथा एशियाई खेलो मे भी भारतीय खिलाड़ियो ने अपना नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है।

इस अवसर पर आजसू के केंद्रीय सचिव रवि शंकर मौर्य, अमूल्य महतो, ग्राम प्रधान श्यामल महतो, दीपु प्रमाणिक, बलराम महतो, निरंजन कुमार, प्रभात प्रमाणिक, राकेश धवन, मंगल सिंह, लक्ष्मण महतो, कबीर प्रमाणिक, सुरेश योगी, आलोक कुमार, महेश्वर कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

Saraikela : दिव्यांग बच्चों के चिन्हितिकरण के लिए विकसित प्रशस्त ऐप को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन…

admin

SARAIKELA NEWS : सरायकेला-खरसावां जिला में धरती आबा को किया नमन; झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति ने परंपरागत तरीके से अर्पित किए श्रद्धा सुमन… | Vananchal 24TV Live

admin

Jamshedpur News : सत्य तो सत्य है और साईं का मतलब होता है ईश्वर. राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि परोपकार से बड़ा कोई पुण्य नहीं है… | Vananchal 24TV Live

admin