June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:गलत दस्तावेज बनाकर भू माफियाओं द्वारा जमीन हड़पने की शिकायत लेकर आदिवासी भूमिज मुंडा युवा एकता मंच ने जिला समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन कर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:गलत दस्तावेज बनाकर भू माफियाओं द्वारा जमीन हड़पने की शिकायत लेकर आदिवासी भूमिज मुंडा युवा एकता मंच ने जिला समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन कर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। आदिवासी भूमिज मुंडा युवा एकता मंच के बैनर तले दर्जनों की संख्या में भूमिज मुंडा समाज के महिला एवं पुरुष परंपरागत हथियारों से लैस होकर जिला समाहरणालय पहुंचे। जहां उन्होंने भूमाफियाओं के खिलाफ जोरदार नारे लगाकर प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई करने और न्याय दिलाने का आवाज बुलंद किया। जिसके बाद समाज का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त को इस संबंध में ज्ञापन सौंप कर भू माफियाओं द्वारा गलत तरीके से जमीन हड़पने वालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई।

Advertisements

आदिवासी भूमिज मुंडा युवा एकता मंच झारखंड दिसुम के मुख्य संयोजक भक्त रंजन भूमिज, अध्यक्ष अमर सिंह सरदार, उपाध्यक्ष भोला सिंह मुंडा, सचिव चुनु भूमिज, सह सचिव गौर सिंह सरदार, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह एवं सह कोषाध्यक्ष राधानाथ सिंह द्वारा सौंपे गए जापान में बताया गया है कि चांडिल अंचल अंतर्गत पूड़िसिलि, डोबो एवं गौरी गांव में इन दिनों भूमिज मुंडा समाज के रैयती जमीन का गलत दस्तावेज बनाकर भू माफियाओं के सांठ-गांठ से जबरन कब्जा करने का सिलसिला जोरों पर है। जिसमें पूड़िसिलि मौजा के खाता संख्या 33 गंभीर साह उर्फ़ गंभीर सिंह सरदार के जमीन का गलत दस्तावेज बनाकर भू माफियाओं द्वारा संबंधित अधिकारी के मिलीभगत से जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है।

उसी मौजा के खाता संख्या 201 के प्लॉट संख्या 234, 250, 251, 252 एवं 374 सुकलाल सिंह भूमिज के नाम की जमीन का घेराबंदी कर भू माफियाओं द्वारा हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। मौजा गौरी के खाता संख्या 125 एवं 131 मोहन भूमिज की जमीन का सीएनटी एक्ट का उल्लंघन कर गैर आदिवासी के नाम से नामांतरण कर दिया गया है। मौजा पूड़िसिलि के खाता संख्या 87 एवं 89 दुखू भूमिज की खतियानी जमीन का भू माफियाओं द्वारा गलत वंशावली बनाकर जमीन का घेराबंदी कर लिया है।

आदिवासी भूमिज मुंडा युवा एकता मंच भूमिज मुंडा समाज की ओर से मांग की गई है कि इस प्रकार गलत तरीके से हो रहे समाज के रैयती जमीन की खरीद बिक्री पर रोक लगाई जाए। और गलत तरीकों से जमीन हड़पने वालों भू माफियाओं के खिलाफ जांच उपरांत कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में भूमिज मुंडा समाज के लोग मौजूद रहे।

Advertisements




Related posts

पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कई माह पूर्व ही पार्टी विरोधी कार्य के आरोप में निष्कासित कर दिया गया था, जिनके पास जनाधार ही नही तो पार्टी कमजोर की बात कैसे कर रहे है… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela Braeaking : सड़क दुर्घटना में मारे गए साइकिल सवार की हुई पहचान; ग्रामीणों ने जाम की सड़क…

admin

Saraikela : आदिवासी कुड़मी समाज के महाजुटान कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर संयोजक मंडली ने जताया आभार….

admin