October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों से मिले उप विकास आयुक्त…

सरायकेला:साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों से मिले उप विकास आयुक्त…
Spread the love

साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों से मिले उप विकास आयुक्त…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के निर्देशानुसार साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों से उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई मिले। साप्ताहिक जनता दरबार में मुख्य रूप से केसीसी ऋण योजनाओं के लाभ, राशन कार्ड मे नाम जोड़ने, कई महीना से बंद पेंशन योजना को पुनः चालू करने, पेंशन योजना से जोड़ने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।

जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को उप विकास आयुक्त नें संबंधित कार्यालय प्रधान को हस्तांतरित करते हुए मामलों के निष्पादन सुनिश्चित कर जिला मुख्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए। उप विकास आयुक्त ने साप्ताहिक जनता दरबार में आए लोगों को आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए प्राप्त मामलों का जांचोपरान्त निष्पादन सुनिश्चित किया जायेगा।

Related posts

प्रेमचंद अग्रवाल बने सरायकेला खरसावां चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के निर्विरोध अध्यक्ष… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA : मन का मिलन मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम के तहत चला अभियान . . .

admin

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023- 24 के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में किया गया समीक्षा बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin