October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

रामगढ़:मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत चितरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से प्रखण्ड मुख्यालय तक निकाली गई कलश यात्रा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

रामगढ़:मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत चितरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से प्रखण्ड मुख्यालय तक निकाली गई कलश यात्रा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रामगढ़:विजय चन्द्र

Advertisements

Advertisements

मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत चितरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतो से सैंकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा एवं ढोल नगाड़े और गाजे-बाजे एवं कलश के साथ पहुंचे चितरपुर प्रखंड कार्यालय। जहां बताया गया कि यह माटी प्रखण्ड कार्यालय चितरपुर से दिल्ली अमृत वाटिका जायेगी और इस माटी से वृक्ष लगाए जाएँगे उन वीर शहीदों के नाम जिन्होंने अपना सर्वस्य बलिदान हमारे देश के लिए दिया है।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मन की बात में मेरी माटी मेरा देश का उल्लेख किया था। उसी अभियान को चितरपुर प्रखंड में पूरा किया गया है। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड के अन्य पदाधिकारियों को सौंपी गई यहां की माटी।

इस दौरान चितरपुर प्रखंड पदाधिकारी उदय कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ब्रह्मानंद पाठक, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रविन्द्र कुमार महतो, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार विवेक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार महतो, प्रखंड बड़ा बाबू शरवन कुमार, मुखिया सेवई उत्तरी कुलदीप सिंह, चितरपुर पूरी मुखिया भानु प्रकाश, भूचुंगडीह मुखिया सुनीता देवी, चितरपुर उत्तरी मुखिया मंजू देवी, मारग मर्चा मुखिया बसंती देवी, लारी मुखिया दिखाकर नायक, सुक्रीगढ़ा मुखिया दिल्ली देवी, बदकीपोन मुखिया अरविंद सिंह, बोरोबिंग मुखिया बसंती देवी सहित कई अन्य मौजूद थे।

Advertisements




Related posts

नारी शक्ति महिला मंडल जन वितरण प्रणाली की दुकान के खिलाफ 207 कार्ड धारी जिला समाहरणालय पहुंच किया यलगार; उपायुक्त को मांग पत्र सौंपते हुए कहा….. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

अमेरिका से मैन ऑफ द ईयर नवाजे गए 61 वर्षीय गुरु मंगला मुखी टुटी बैसाखी के सहारे काट रहे हैं जीवन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

रामगढ़:श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्रों को एसपी पीयुष पांडेय ने किया सम्मानित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin