October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

फादर एस जॉर्ज… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

फादर एस जॉर्ज… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

जमशेदपुर: नवीन प्रधान
एक्सएलआरआई जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट जमशेदपुर में भारतीय पुस्तकालय विज्ञान के जनक स्व. डॉ. एस. आर. रंगनाथन याद किये गये. उनकी स्मृति में संस्थान के सर जहांगीर गांधी लाइब्रेरी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एक्सएलआरआई के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज, एसजे उपस्थित थे । उन्होंने डीन एकेडमिक्स प्रो. संजय पात्रो व अन्य प्रोफेसरों के साथ संयुक्त रूप से स्व. डॉ. एस. आर. रंगनाथन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।

Advertisements

Advertisements

इसके बाद डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज ने सभी को संबोधित करते हुए पुस्तकों के महत्वों से अवगत कराया. कहा कि हर इंसान के जीवन में पुस्तक व पुस्तकालय का अहम योगदान है ।उन्होंने किताबों को अपना दोस्त बनाने का आह्वान किया । मौके पर लाइब्रेरी द्वारा विकसित इंस्टीट्यूशनल रिपोजिटरी की भी शुरुआत की गयी । साथ ही पिछले दो अगस्त 2023 को आयोजित क्विज के विजेता को पुरस्कृत किया गया ।

इससे पूर्व शबनम अंसारी ने स्वागत भाषण दिया, जिसमें उन्होंने अतिथियों का जहां स्वागत किया वहीं डॉ. एसआर रंगनाथन की करियर यात्रा पर प्रकाश डाला । मौके पर अबुजर हुसैन और सावन कुमार प्रसाद ने डीस्पेस सॉफ्टवेयर के साथ डिजाइन व नई लांच की गई संस्थागत रिपोजिटरी का प्रदर्शन किया ।डीन एकेडमिक्स प्रो. संजय पात्रो ने पुस्तकालय और इसकी कार्यक्षमता के बारे में अपने विचार साझा किए । उन्होंने पुस्तकालय टीम की उनकी सेवा के लिए प्रशंसा की और इस औपचारिक समारोह में एकत्र हुए संकाय, स्टाफ सदस्यों, विद्वानों और छात्रों को भी बधाई दी। उन्होंने लाइब्रेरी के वर्चुअल टूर का एक वीडियो लांच किया ।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:साप्ताहिक जनता मिलन में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे लोग; समस्याओं पर जाँचोपरान्त समाधान सुनिश्चित करने के दिए गए निदेश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

बाट जोहते थक हार कर आखिर चंदा कर व श्रमदान कर चलने लायक करीब 2 किलोमीटर सड़क बना रहे हैं – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Seraikela news: भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम सहित सांगठनिक मजबूती को लेकरकांग्रेस ने की बैठक। | Vananchal 24TV Live

admin