August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल क्राइम जरा हटके झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

दुर्गा सोरेन चौक पर अड्डाबाजी व नशा कर रहे दो दर्जन लोगों व दर्जनों गाड़ियों को पकड़ा…. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

दुर्गा सोरेन चौक पर अड्डाबाजी व नशा कर रहे दो दर्जन लोगों व दर्जनों गाड़ियों को पकड़ा…. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

नामकुम पुलिस की बड़ी कारवाई*

*

Advertisements

Advertisements

रांची (अर्जुन कुमार प्रमाणिक) । नामकुम थाना पुलिस ने अभियान के तहत बुधवार को दुर्गा सोरेन चौक स्थित मैदान, इंडस्ट्रियल एरिया व होटलों में अड्डेबाजी कर रहे लोगों को खदेड़कर पकड़ा। साथ ही चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान अभियान का नेतृत्व कर रहे प्रशिक्षु आईपीएस नामकुम थाना प्रभारी रित्विक श्रीवास्तव मैदान में नशा कर रहे दो दर्जन से अधिक लोगों के साथ दर्जनों की संख्या में बाइक को पकड़कर थाने ले आई। पकड़े गए सभी लोगों का थाना परिसर में मशीन से अल्कोहल नशा चेक किया। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि सभी पकड़े गए लोगों पर आईपीसी के धारा 290 के तहत सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। वही विभिन्न चौक चौराहों पर बेवजह घूम रहे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि अड्डेबाजी और नशेड़ियों से संबंधित खबर भी अखबार में प्रकाशित हुई थी। इस दौरान सब इंस्पेक्टर रवि केसरी, बोस मुंडू, धीरज कुमार, एएसआईए पिंटू पासवान, सीएन उरांव, ललन सिंह, राजेश राय सहित अन्य थाना के कर्मी मौजूद थे।

Advertisements




Related posts

रांची जिला कांग्रेस कमिटी के जिला उपाध्यक्ष बने रमेश पाण्डेय… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi News : रामपुर के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक महिला की घटना स्थल पर मौत हो गई ….

admin

Dhanbad  AISMJWA News : सदन में पत्रकार सुरक्षा कानून पर क्यों नहीं होती चर्चा-प्रीतम भाटिया…. | Vananchal 24TV Live

admin