October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

नदी में डूबकर पंचायत सेवक रमेश सोय के निधन, सरकारी महकमे में शौक की लहर, मृतक के आत्मा की शांति के लिए शोक सभा अयोजित कर दी गई श्रद्धांजली …

नदी में डूबकर पंचायत सेवक रमेश सोय के निधन, सरकारी महकमे में शौक की लहर, मृतक के आत्मा की शांति के लिए शोक सभा अयोजित कर दी गई श्रद्धांजली …
Spread the love

नदी में डूबकर पंचायत सेवक रमेश सोय के निधन, सरकारी महकमे में शौक की लहर, मृतक के आत्मा की शांति के लिए शोक सभा अयोजित कर दी गई श्रद्धांजली …

चांडिल ( परमेश्वर साव )

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सेवक रमेश सोय का सोमवार को निधन हो गया। निधन के खबर से चांडिल अनुमंडल अंतर्गत सरकारी कार्यालयों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मृत्यु की जानकारी होने पर नीमडीह प्रखंड और चांडिल अनुमंडल कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर कार्यालय में काम बंद कर दिया गया। शोक सभा में मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई। वहीं नीमडीह प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी शंकराचार्य सामद की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

नीमडीह प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सेवक रमेश सोय लुपुंगडीह पंचायत में कार्यरत थे। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह नहाने के लिए नदी गए थे। इस दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, नदी में अकेले नहाने के कारण इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। बाद में उन्हें नदी किनारे मृत अवस्था में पाया गया। उनकी मृत्यु की खबर से सरकारी कर्मचारियों में शोक की लहर है।

Related posts

Ranchi News : चोरों के आतंक से टाटीसिलवे के ग्रामीण परेशान, दो नाबालिक चोर को रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ा….

admin

रामगढ़:एसडीपीओ पत्नी का एकदिवसीय हुआ धरना प्रदर्शन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

रामगढ़:शारदीय नवरात्र आज से होंगे शुभारंभ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin