August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News क्राइम झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

पुलिस की नजरों में 2 साल से फरार आरोपी सरायकेला के अन्ना होटल का संचालक बी रामा कृष्णा शर्मा चढ़ा पुलिस के हत्थे… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

पुलिस की नजरों में 2 साल से फरार आरोपी सरायकेला के अन्ना होटल का संचालक बी रामा कृष्णा शर्मा चढ़ा पुलिस के हत्थे… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

गम्हरिया – जगबंधु महतो

सरायकेला। जिले के गम्हरिया थाना पुलिस ने 2 साल से जालसाजी, धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के मामले में फरार चल रहे आरोपी बी रामा कृष्णा शर्मा को गिरफ्तार कर सरायकेला जेल भेज दिया है। आरोपी पर गम्हरिया निवासी दीनबंधु मंडल ने गबन और धोखाधड़ी संबंधित मामले सरायकेला कोर्ट में दर्ज कराया था।

Advertisements

Advertisements

मामले के संबंध में कांड के अनुसंधानकर्ता और गम्हरिया थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि मामला वर्ष 2021 का है। जिसमें गम्हरिया निवासी वादी दीनबंधु मंडल ने आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें ट्रांसपोर्ट में गाड़ी चलाने के नाम पर आरोपी बी रामा कृष्णा द्वारा पैसों की ठगी की गई थी। बताया जाता है कि वादी दीनबंधु मंडल गम्हरिया उषा मोड़ के पास दो नंबर गेट के नजदीक ठेला लगाकर अपना भरण- पोषण करता था। इस बीच आरोपी उसके संपर्क में आया और फुसलाकर उससे ठगी कर ली थी।

अनुसंधानकर्ता ने बताया है कि आरोपी बी रामा कृष्णा नोटिस का जवाब नहीं दे रहा था और अनुसंधान में सहयोग नहीं कर रहा था। जिसके बाद पुलिस द्वारा सीआरपीसी धारा 41 के क्लॉज 3 एवं 4 के तहत बिना वारंट के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा।

सरायकेला में रेस्टोरेंट चलाता है आरोपी :-

बताया जाता है कि धोखाधड़ी जालसाजी का आरोपी बी रामा कृष्णा सरायकेला में एक बड़े अन्ना रेस्टोरेंट का संचालक है। हाल के ही दिनों में विगत 14 जून को जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश द्वारा उसके रेस्टोरेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया गया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी देखी गई थी।

वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी एक खबरिया पोर्टल से भी जुड़ा है। पुलिस ने आरोपी के पास से कार (संख्याJH05DL 8478) भी बरामद किया है। जिस पर प्रेस अंकित है। अनुसंधानकर्ता के द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Advertisements




Related posts

Jamshedpur : जी टाउन मैदान का कॉमर्शियल इस्तेमाल और दुरुपयोग से परेशान टिस्को कर्मचारी अनुमंडल पदाधिकारी से मिले और लिखित शिकायत पत्र सौंपा ….

admin

जगन्नाथपुर के गोकुलधाम में महालक्ष्मी पूजा की धूम, सुख समृद्धि की गई कामना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : मिशन मोदी अगेन पीएम पर कार्यशाला आयोजित, हर गांव में तैयार होंगे 11 मोदी…. | Vananchal 24TV Live

admin