October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल क्राइम झारखण्ड राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

रजरप्पा के सीसीएम कर्मी पर अपराधीयों ने चलाई गोली,कर्मी के पेट और पीठ मेें मारी गोली, गंभीर रूप से घायल…

रजरप्पा के सीसीएम कर्मी पर अपराधीयों ने चलाई गोली,कर्मी के पेट और पीठ मेें मारी गोली, गंभीर रूप से घायल…
Spread the love


रजरप्पा के सीसीएम कर्मी पर अपराधीयों ने चलाई गोली,कर्मी के पेट और पीठ मेें मारी गोली, गंभीर रूप से घायल…

 

 

रजरप्पा । विजय चंद्रा

रविवार को सीसीएल रजरप्पा आवासीय कॉलोनी ए टाइप स्थित सरना स्थल मोड़ के पास अपराधियों ने सीसीएल कर्मी आशीष कुमार बनर्जी पर गोली चलाई. गोली लगने से सीसीएलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधियों ने आशीष कुमार बनर्जी पर दो गोलियां चलाई. गोली आशीष बनर्जी के पेट और पीठ पर लगी है. गोली लगने के बाद आशीष बनर्जी गंभीर रूप सेघायल हो गए.

जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सीसीएल रजरप्पा स्थित सिल्वर जुबली अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रामगढ़ सदर अस्पताल बेहतर इलाज के लिए भेजा गया, जहां इलाज के बाद उन्हें रांची रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटे हैं. घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया गया है. बताया जाता है कि आशीष बनर्जी रजरप्पा सीसीएल वासरी में कार्यरत है.

Related posts

जमशेदपुर विद्युत लोको सेड में इंजन सेंटिंग के दौरान 50 वर्षीय रेल कर्मचारी निषेध कुमार शेखर इंजन की चपेट में आने से घटनास्थल पर पर मौत … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

राँची:अनगड़ा के जोन्हा में करम मिलन समारोह आयोजित…

admin

हजारीबाग व रामगढ़ में रेल सुविधाओं को निरंतर दे रहे बढ़ावा सांसद जयंत सिन्हा…. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin