August 10, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News जरा हटके झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम राजनीति शहर सुर्खियां

जमशेदपुर:करंट लगने से मां बेटी की मौत , घटना एक नंबर सिपाही लाईन की …

जमशेदपुर:करंट लगने से मां बेटी की मौत , घटना एक नंबर सिपाही लाईन की …
Spread the love

करंट लगने से मां बेटी की मौत , घटना एक नंबर सिपाही लाईन की …

जमशेदपुर:सुदेश कुमार

जमशेदपुर – मुसाबनी थाना क्षेत्र के एक नंबर सिपाही लाइन में शनिवार सुबह को करंट से मां और बेटी की मौत हो गई। थाना प्रभारी अंचित कुमार घटना स्थल पर पंहुचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मूलरूप से गुड़ाबांदा के भालकी निवासी बासो सोरेन (62) वर्ष और उसकी बेटी मालती सोरेन (32) वर्ष मुसाबनी सिपाही लाइन में एक टीना शेड के घर में रहती थी। शनिवार की सुबह कपड़े सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आ गई। मां को छटपटाते देखकर उसकी बेटी बचाने के लिए गई। इससे दोनों करंट की चपेट में आ गई। आसपास के लोगों ने लकड़ी से दोनों को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि टीना शेड के घर में तार को पेड़ से बांधा गया था। घर में झूले हुए तार से बिजली जलाई जा रही थी। छप्पर के पाइप में बिजली प्रवाहित होकर कपड़े सुखाने वाले तार तक विद्युत प्रवाहित होने की आंशका है। घटना स्थल पर पूर्व जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू और मुखिया दुलाल माहली भी पहुंचे।
उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और बिजली के खुले तारों को बदलने की मांग की।

Related posts

RAJNAGAR NEWS : सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से अमलटोला में 24 घंटे के अंदर प्राप्त हुआ 100kv का ट्रांसफार्मर सांसद प्रतिनिधियों ने फीता काट कर किया उद्घाटन। | Vananchal 24TV Live

admin

SARAIKELA NEWS : कपाली पुलिस ने एक अज्ञात बालिका का किया रेस्क्यू; पहुंचाया वन स्टाप सेंटर . . .

admin

सरायकेला:एंटीनाकोटिक एक्टिविटी के तहत वैकल्पिक कृषि फसल संबंधी एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin