June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:पुलिस पर चोरों ने किया पथराव; एक आरक्षी घायल; पांच गिरफ्तार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:पुलिस पर चोरों ने किया पथराव; एक आरक्षी घायल; पांच गिरफ्तार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। खरसावां स्थित बुरुडीह में बंद पड़ी अभिजीत कंपनी में लगता है चोरी की घटना घट रही है। इस दौरान कई चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। गुरुवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि 15 से 20 की संख्या में चोर अभिजीत प्लांट में चोरी करने के इरादे से पहुंचे है। पुलिस ने एक टीम का गठन कर अभिजीत प्लांट में छापामारी करने पहुंचे। जहां पुलिस को देखकर चोरों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

इस हमले में आरक्षी सिकरा कुजूर गंभीर रुप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। तब पुलिस ने चोरों को खदेड़ना शुरू किया, जिसमें सरायकेला के गुड़ियाडीह निवासी मनोज सामड़, लखन मुंडरी उर्फ गिड्डू, मधीलाल सोय, विजय जामुदा, नवाडीह निवासी शंभू महतो को गिरफ्तार किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त जानकारी एसडीपीओ सरायकेला हरविंदर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपितों के पास से बीस पाना, एक कटर मशीन, तलवार, चालीस किलो एल्मुनियम तार, लोहे के एंगल, तांबा जब्त किया गया। इस मामले में खरसावां थाना में आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापामारी टीम में खरसावां थाना प्रभारी पिन्टु महथा, हकीम अंसारी, आरक्षी संजय महतो, सिकरा कुजूर, हबीबुल्लाह अंसारी, अनीस अनवर शामिल रहे।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में मैट्रिक के 260 तथा इंटर के 26 छात्र रहे अनुपस्थित. . .

admin

Saraikela News : “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त ने की बैठक…. | Vananchal 24TV Live

admin

काशी साहू महाविद्यालय के मल्टीपरपज सभागार में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन आज; रोजगार मेला में ऑटोमोबाइल सेक्टर के 11 कंपनियां होंगी उपस्थित; लगभग 4500-5000 रिक्त पदों पर दिए जाएंगे आवेदन . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin