June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड बिज़नेस शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:जॉब कैम्प,मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय परिसर में 15 जुलाई को आयोजित होगा एक दिवसीय रोजगार शिविर; टाटा मोटर्स जमशेदपुर के लिए 12वीं विज्ञान एवं आईटीआई उतीर्ण उम्मीदवारों की होगी भर्ती… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:जॉब कैम्प,मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय परिसर में 15 जुलाई को आयोजित होगा एक दिवसीय रोजगार शिविर; टाटा मोटर्स जमशेदपुर के लिए 12वीं विज्ञान एवं आईटीआई उतीर्ण उम्मीदवारों की होगी भर्ती… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। आगामी 15 जुलाई को मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय सरायकेला-खरसावां में पूर्वाह्न 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि उक्त शिविर में ऑटोमोबाइल सेक्टर की प्रतिष्ठित संस्था टाटा मोटर्स लिमिटिड द्वारा अप्रेंटिसशिप एवं एनएपीएस ट्रेनी के पदों पर जमशेदपुर प्लांट में नियुक्त करने हेतु युवाओं का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा सम्मानजनक स्टाइपेंड का भुगतान किया जाएगा। साथ ही उन्हें मुफ्त कैंटीन, यूनिफार्म, ट्रांसपोर्ट सर्विस सहित अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।

उक्त रोजगार शिविर में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों का उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम इंटरमीडिएट (12वीं विज्ञान) अथवा आईटीआई उतीर्ण होनी चाहिए। उन्होंने जिले के सभी योग्य अभ्यर्थियों से आह्वान किया है कि उक्त रोजगार शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं रोजगार के अवसर प्राप्त करें।

अधिक जानकारी के लिए मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय सरायकेला-खरसावां में कार्यालय अवधि में संपर्क किया जा सकता है। साथ ही मॉडल कैरियर सेंटर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @SaraikelaMCC व फेसबुक पेज https://www.facebook.com/profile.php?id=100088671442501&mibextid=ZbWKwL पर विजिट कर सकते हैं।इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निशुल्क है।

Advertisements




Related posts

Namkum News : ट्रेन या रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेना मंहगा पड़ सकता है…… | Vananchal 24TV Live

admin

यातायात शिविर में एक अज्ञात युवक का शव मिला, पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी…

admin

चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल ने सरायकेला मंडल कारा का दौरा कर बंदियों को दी कानूनी जानकारी – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin