August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति शिक्षा व रोजगार सुर्खियां

आदित्यपुर : बिजली की चपेट में आने रंजीत प्रमाणिक की मौत…

आदित्यपुर : बिजली की चपेट में आने रंजीत प्रमाणिक की मौत…
Spread the love

बिजली की चपेट में आने रंजीत प्रमाणिक की मौत…

आदित्यपुर: जगबंधु महतो

सरायकेला जिला के कांड्रा थाना अन्तर्गत आजाद बस्ती में बिजली का करंट लगने से आजाद बस्ती निवासी रंजीत प्रमाणिक उम्र 29 साल की मौत हो गयी। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है । प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजीत प्रमाणिक आज सुबह नहाने के लिए बाथरूम में गए थे। नहाने के बाद जब वो निकले और बाथरूम के समीप टंगे अरगनी में कपड़े को रखा। बता दें कि घर के आँगन से होकर बाथरूम तक बिजली का तार गया हुआ है।

जैसे ही रंजीत प्रमाणिक ने अरगनी में कपड़ा रखा कि उनका हाथ बिजली के तार को छू लिया। जिस कारण वे बिजली के चपेट में आ गया।आनन-फानन में परिवार वाले रंजीत प्रमाणिक को टीएमएच अस्पताल ले गया । जहां चिकित्सकों ने रंजीत प्रमाणिक को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के पिता लखिकांत प्रमाणिक ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई उस वक्त घर में कोई भी नहीं था। वही इस घटना से क्षेत्र में मातम छा गया है।

रंजीत प्रमाणिक काफी मेहनती और नेक दिल इंसान थे।वही इस घटना से दुखी होकर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ,कांड्रा पंचायत की मुखिया शंकरी सिंह,डुमरा पंचायत की मुखिया पियो हांसदा, कांग्रेस प्रेस प्रवक्ता प्रकाश कुमार राजू, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह कांड्रा पंचायत के पुर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा, समाज सेवी लालबाबू महतो,समाज सेवी राम महतो, सामाजिक कार्यकर्ता राहुल देव महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता अजीत सेन,अशोक सिंह ने दुख प्रकट किया।

Related posts

आदित्यपुर थाना क्षेत्रों के औद्योगिक एवं रिहायशी क्षेत्रों में बढी मोटरसाइकिल की चोरी की घटना… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR NEWS : अर्बन क्लास द्वारा गणेश महोत्सव पर मेधावी छात्र छात्राऐं हुई सम्मानित। रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित अर्बन क्लासेस का उद्देश्य शहरी क्षेत्र के तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का विस्तार करना : सुजीत कुमार ज्योतिषी | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:शास्त्रीय नृत्य में अंकित राय द्वितीय और सोलो एक्टिंग ड्रामा में शिल्पा प्रमाणिक तीसरे स्थान पर रही… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin