October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना जागरूकता रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना जागरूकता रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

शत प्रतिशत योग्य किशोरियों को योजनाओं से जोड़ लाभ प्रदान करना प्रशासन का उदेश्य: उपायुक्त।

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। बाल विवाह, दहेज प्रथा को समाप्त करने व किशोरियों/बालिका के उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के प्राप्त लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने एवं सभी योग्य किशोरियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिला समाहरणालय परिसर से उपायुक्त अरवा राजकमल ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

मौक़े पर परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दोराईबुरु, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा सिन्हा एवं विभिन्न प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला सुपरवाइजर सहित अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक योजना है।

जिसके तहत कक्षा 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं में पढ़ने वाली किशोरियों एवं 18 से 19 वर्ष की किशोरियों को योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष प्राप्त आवेदनों में शत-प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन कर किशोरियों को लाभ प्रदान किया गया है। इस वर्ष प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध अब तक कुल लगभग 5000 आवेदन प्राप्त कर लिए गए हैं। शेष बचे किशोरियों को लाभान्वित करने हेतु विद्यालय स्तर पर आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। वही 18 से 19 वर्ष की ऐसी किशोरिया जो स्कूल से ड्रॉपआउट हो चुकी है, को चिन्हित कर आवेदन लिए जा रहें है ताकि शत प्रतिशत योग्य किशोरियों को योजना के तहत लाभ प्रदान किया जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि जिला के कुछ पंचायतों से कम आवेदन प्राप्त हुए है जिसको देखते हुए जागरूकता उद्देश्य से प्रत्येक प्रखंड के लिए अलग-अलग जागरूकता रथ रवाना किया गया है। जो अगले सात दिन तक प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में भ्रमण कर योजना के तहत मिलने वाले लाभ, योजना की पात्रता एवं आवेदन करने की प्रक्रिया इत्यादि के संबंध में जानकारी साझा कर लोगों को जागरूक करेगा। ताकि योजना के शत शत प्रतिशत योग्य किशोरियों को लाभ प्रदान किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि पूर्व के वर्ष में लाभ प्रदान करने वाले किशोरियों (आठवीं, नौवीं, दसवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा मे पढ़ने वाली किशोरियों या 18 वर्ष की किशोरियों) को पुनः आवेदन करना अनिवार्य है। योजना का लाभ लेने हेतु संबंधित आंगनबाड़ी सेविका के माध्यम से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में आवश्यक प्रमाण-पत्रों/अभिलेखों के साथ विहित प्रपत्र में आवेदन पत्र समर्पित कर सकते है।

बताया गया कि योजनान्तर्गत आवेदन की प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभ के तहत किशोरी अपने पोषक क्षेत्र के संबंधित आंगनबाड़ी सेविका के माध्यम से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में आवश्यक प्रमाण-पत्रों/अभिलेखों के साथ विहित प्रपत्र में आवेदन पत्र समर्पित करेंगे। प्रमाण-पत्रों/अभिलेखों की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। प्रारंभ में इस योजना के तहत पूरी प्रक्रिया मैनुअली की जायेगी तथा कालान्तर में पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन सम्पन्न कराई जायेगी। कक्षा 8 वीं में 2500, कक्षा 9वीं में 2500, 10वीं में 5000, कक्षा 11वीं में 5000, कक्षा 12वीं में 5000, 18 से 19 वर्ष की किशोरी को एक मुस्त 20000 बीस हजार रुपया की अनुदान राशि दी जाएगी।

Advertisements




Related posts

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वार शहर के विभिन्‍न क्षेत्रों में असहाय लोग के बीच कंबल का किया गया वितरण….

admin

Saraikela : व्यवहार न्यायालय सरायकेला में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के कार्यालय का उद्घाटन प्रधान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा फीता काटकर किया ….

admin

राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होकर लौटने पर ब्रजेंद्र पटनायक का हुआ भव्य स्वागत . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin