October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

खुशखबरी: इंटर में अब 512-512 सीटों में होगा नामांकन…

खुशखबरी: इंटर में अब 512-512 सीटों में होगा नामांकन…
Spread the love

खुशखबरी: इंटर में अब 512-512 सीटों में होगा नामांकन…

सरायकेला / संजय मिश्रा: काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला व सिंहभूम कॉलेज चांडिल में अब इंटर में नामांकन होगा। इसको लेकर सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में काशी साहू कॉलेज में डिग्री कॉलेजों की बैठक हुई। जिसमें स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार कॉलेजो में इंटर में नामांकन शुरू करने का निर्देश दिया गया। अब काशी साहू कॉलेज में इंटर साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स संकाय में नामांकन कराने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है।

इन कॉलेजो में तीनों संकाय में सत्र 2023-24 में 512-512 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। जानकारी हो कि कॉलेज में इंटर में नामांकन लेने के लिए काफी संख्या में छात्र-छात्राएं भटक रहे थे। लेकिन अब काशी साहू कॉलेज सरायकेला व सिंहभूम कॉलेज चांडिल में इंटर के तीनों संकाय में 512-512 सीटों पर नामांकन होगा। इन कॉलेज में नामांकन के लिए जल्द फॉर्म मिलना शुरू हो जाएगा।

Related posts

Nishikant बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन पर लगाए गंभीर आरोप, सोरेन ने रांची एयरपोर्ट पर देश की सुरक्षा के साथ किया खिलवाड़…

admin

SARAIKELA NEWS : परंपरा निभाते हुए जिप सदस्य ने वृद्ध माताओं के बीच मकर संक्रांति को लेकर बांटे वस्त्र…

admin

SARAIKELA NEWS : जेएनएफएफ 2022 में सम्मानित किए गए सरायकेला के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुमित कुमार चौधरी…. | Vananchal 24TV Live

admin