October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर सरायकेला में लगा रोजगार मेला; रिलेशनशिप ऑफिसर एवं सीनियर रिलेशनशिप ऑफिसर के पद पर नियुक्ति हेतु 21 अभ्यर्थियों को किया गया शॉर्टलिस्ट… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर सरायकेला में लगा रोजगार मेला; रिलेशनशिप ऑफिसर एवं सीनियर रिलेशनशिप ऑफिसर के पद पर नियुक्ति हेतु 21 अभ्यर्थियों को किया गया शॉर्टलिस्ट… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 का अनुपालन करते हुए सोमवार को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर सरायकेला-खरसावां में जॉब कैम्प का आयोजन किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि भर्ती कैम्प में फ्यूज़न माइक्रोफाइनेंस लिमिटिड के अधिकारी द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से जमशेदपुर, रांची व खूंटी जिले के लिए रिलेशनशिप ऑफिसर एवं सीनियर रिलेशनशिप ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति के लिए 21 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। नियुक्तियों में झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 का अनुपालन किया गया। उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से नियमित रूप से रोजगार शिविरों एवं रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है। उन्होंने रोजगार की तलाश कर रहे जिले के सभी व्यक्तियों से आह्वान किया कि भविष्य में भी रोजगार शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं रोजगार प्राप्त करें। इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णत: नि:शुल्क है।

भर्ती कैम्प में जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार सहित यंग प्रोफेशनल रवि प्रकाश सिंह एवं जिला नियोजनालय के सभी कर्मी तथा फ्यूज़न माइक्रोफाइनेंस लिमिटिड के एचआर मैनेजर उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA : महालिमोरुप रेलवे स्टेशन के सातवें और आठवें रेल पटरी पर फूट ब्रीज की व्यवस्था नहीं होने से यात्री परेशान; वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग; मजबूरन यात्री ट्रेन के नीचे से होते है आर पार  . . .

admin

Saraikela : जन्मदिन मुबारक हो बेटा …..रौशन सम्राट……

admin

Ranchi : हेमंत सोरेन को छात्रों को ठगना बंद करें स्पष्ट नियोजन नीति लागू करें : रोमित नारायण सिंह… | Vananchal 24TV Live

admin