October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:जिला मुखिया संघ ने बैठक कर लिए महत्वपूर्ण निर्णय…

सरायकेला:जिला मुखिया संघ ने बैठक कर लिए महत्वपूर्ण निर्णय…
Spread the love

जिला मुखिया संघ ने बैठक कर लिए महत्वपूर्ण निर्णय…

सरायकेला:संजय मिश्रा

मुखियाओं के सम्मान और जनता के कल्याण के लिए समर्पित होगा संघ।

सरायकेला। ग्राम पंचायत सचिवालय बड़ा कांकड़ा में जिला मुखिया संघ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिसमें सरायकेला-खरसावां जिले भर से पहुंचे प्रखंड संघ के मुखिया सहित पूर्वी सिंहभूम जिला मुखिया संघ जिला अध्यक्ष पालटन मुर्मू, पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष हरेन तामसोय, तथा सरायकेला-खरसावां जिला के पूर्व अध्यक्ष भीम सिंह मुंडा एवं जिले के सभी 9 प्रखंडों के सभी मुखिया उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 1 सप्ताह के भीतर जिला मुखिया संघ के जिला संघ का गठन कर लिया जाएगा। बैठक में पंचायत के सभी मुखियाओं से पंचायत सुदृढ़ करने के लिए आपसी तालमेल कर कार्य करने, अपने अपने कार्यानुभव को साझा करने तथा सरकार की योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करने पर विचार विमर्श किया गया। दोबारा जीते हुए मुखियाओं द्वारा बैठक में अपने कार्य करने की शैली को साझा किया गया। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के विकास के लिए जनता के हित में और मुखियाओं के मान सम्मान को बढ़ाने के लिए संघ समर्पित भाव से कार्य करेगा।

Related posts

मांडू / रामगढ़:विधायक प्रतिनिधि संजय मिले मनीष हुई मुलाकात सह किया गया आभार व्यक्त… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

साइबर सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध सांसद जयंत सिन्हा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Jamshedpur News : जमशेदपुर टेल्को में 4 लाख 50 हजार की चोरी मामले का किया खुलासा, दूकानदार सहित तीन गिरफ्तार…. | Vananchal 24TV Live

admin