August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

हजारीबाग व रामगढ़ में रेल सुविधाओं को निरंतर दे रहे बढ़ावा सांसद जयंत सिन्हा…. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

हजारीबाग व रामगढ़ में रेल सुविधाओं को निरंतर दे रहे बढ़ावा सांसद जयंत सिन्हा…. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

Advertisements

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में रेल सेवाओं एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप क्षेत्र में विभिन्न रेल संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। जयंत सिन्हा ने कुछ समय पूर्व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से रामगढ़ स्थित पतरातू रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेल ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु आग्रह किया गया था। यहां ओवर ब्रिज न होने के कारण क्षेत्रवासियों को भारी जाम तथा असुविधा का सामना करना पड़ता हैं। उनके निवेदन पर रेल मंत्री ने यहां रेल ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी गई। यहां ₹65 करोड़ की लागत से इसका निर्माण होगा।

जिसे अगले 18 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। पतरातू रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनने से पतरातू समेत कोयलांचल के लाखों लोग लाभान्वित होगें। क्षेत्रवासियों को जाम से निजात मिलेगी। यातायात बेहद सुगम व सुरक्षित बनेगा। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा रेल मंत्री से समय-समय पर मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र में विभिन्न रेल कार्यों को गति एवं स्वीकृति दिलवाते रहते हैं। उनका प्रयास अपने क्षेत्रवासियों को हर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना हैं। पतरातू रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज के निर्माण को स्वीकृति मिलने से जनता बेहद खुश है।

वे इस काम के लिए अपने लोकप्रिय सांसद को धन्यवाद दे रही हैं। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में मैं हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के निवासियों की सेवा में पूरी निष्ठा व समर्पण से जुटा हुआ हूं। क्षेत्र में रेल सेवाओं को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। यात्रियों को सभी सुविधाएं मिले। हमारा यही प्रयास व लक्ष्य है। इस रेल ओवर ब्रिज के बनने से जनता को बहुत लाभ होगा। उनके समय की बचत होगी। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से इस कार्य हेतु प्रधानमंत्री व रेल मंत्री को धन्यवाद दिया गया।

Advertisements




Related posts

सरला बिरला विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

गम्हरिया इंग्लिश स्कूल मे सुब्रतो राय ने फहराया झंडा ।

admin

झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के अवसर पर काशी साहू कॉलेज सरायकेला में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन; बतौर मुख्य अतिथि मंत्री चम्पाई सोरेन हुए उपस्थित। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin