June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सड़क सुरक्षा टीम ने सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चालकों को किया जागरूक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सड़क सुरक्षा टीम ने सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चालकों को किया जागरूक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। ज़िला परिवहन पदाधिकारी दिनेश कुमार रंजन के निर्देशानुसार सड़क दुर्घंटना की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सड़क सुरक्षा टीम द्वारा ट्रैफिक पुलिस बल के उपस्थिति में जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को दो पहिया वाहन चलते समय हेलमेट पहनना, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट की उपयोगिता के बारे मे विस्तृत जानकारी साझा कर यातायात नियमों के पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

जागरूकता अभियान के क्रम में लोगों को हेलमेट एवं सीटबेल्ट का उपयोग ना करने के दुष्परिणाम, ओवरस्पीड एवं ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में जुर्माना और चालक अनुज्ञप्ति भी निलंबित होने तक की जानकारी साझा कर स्वयं भी यातायात नियमों के पालन करने तथा दुसरो को भी प्रेरित करने हेतु अपील किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य कुंदन वर्मा (ज़िला सड़क सुरक्षा प्रबंधक), आशुतोष कुमार सिंह (सड़क अभियांत्रिकी विश्लेषक), धृत कुमार (IT सहायक) मौजूद रहे।

Advertisements




Related posts

जय श्री राम, जय हनुमान, हर हर महादेव के नारों से गूंजा क्षेत्र… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : विजयतरण गांव के एक गढ़िया से स्नेक कैचर राजा बारिक ने 13 फीट लंबे अजगर को किया रेस्क्यू……

admin

नवयौवन रूप में महाप्रभु श्री जगन्नाथ के दर्शन के लिए तैयार हो रहा है उनका राजमुकुट; परंपरा के अनुसार शिवरंजन मालाकार बना रहे हैं महाप्रभु सहित माता सुभद्रा और अग्रज बलभद्र के लिए मुकुट . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin