August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य ने विद्यालयों का किया निरीक्षण, कहा….. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य ने विद्यालयों का किया निरीक्षण, कहा….. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

हेमंत सरकार राज्य के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देने के लिए कृत संकल्प; उच्च कोटि के शिक्षा से बच्चे देश विदेश में राज्य का नाम करेंगे रोशन…

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

राज्य के मंत्री चंपाई सोरेन के विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य ने बुधवार को सरायकेला क्षेत्र के तीन विद्यालयों का निरीक्षण कर जमीनी हाल जाना। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सबसे पहले राजकीय कन्या उत्क्रमित उच्च विद्यालय सरायकेला पहुंचे। जहां स्कूली बच्चों से मिलते हुए पठन-पाठन की स्थिति का हाल जाना। इसके बाद विधायक प्रतिनिधि कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सरायकेला पहुंचकर निरीक्षण किया। जिसके बाद एनआर डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सरायकेला पहुंचकर आवश्यक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों से मिलते हुए उनके बीच पुस्तक का वितरण भी किया। और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर अध्ययन कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि राज्य के बच्चों के लिए बेहतरीन शिक्षा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिसके तहत सीबीएसई पैटर्न पर आधारित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत की गई है। ताकि गरीब परिवारों के बच्चे सहित अन्य सभी बच्चे सभी सुविधाओं से संपन्न विद्यालयों में अंग्रेजी शिक्षा प्राप्त कर सकें। और राज्य का नाम देश सहित विदेशों में रोशन कर सकें।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं उत्साहवर्धक पाई गई हैं। और विद्यालयों में नामांकित बच्चे की डिजिटल क्लासेस सहित अन्य सुविधाओं के साथ उत्साहित होकर अध्ययन कार्य में जुटे हुए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों और प्रधान शिक्षकों सहित अभिभावकों से भी मिलते हुए समस्याओं को सुना। और उनके निराकरण के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन दिया।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर कुल 31 यूनिट ब्लड का हुआ कलेक्शन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:डीएसई ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण; अनियमितता पर बोले किया जाएगा शो कॉज… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

चांडिल:हॉकी प्रतियोगिता में विजय होकर बेटियों ने बढ़ाया क्षेत्र के लोगों का मान, रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin