August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल क्राइम चुनाव जरा हटके झारखण्ड राँची राजनीति शिक्षा व रोजगार सुर्खियां

साइबर सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध सांसद जयंत सिन्हा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

साइबर सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध सांसद जयंत सिन्हा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सांसद जयंत सिन्हा जी ने नई दिल्ली में की वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति बैठक की अध्यक्षता…

रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

Advertisements

हजारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने नई दिल्ली में 4 जुलाई 2023 को वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों के साथ साइबर सुरक्षा व साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसी महत्वपूर्ण बैठक में पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यस बैंक, भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम समेत पेटीएम, फ्लिपकार्ट, गूगल व एप्पल कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जयंत सिन्हा ने समिति के सदस्यों व बैंकों व कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ साइबर अपराधों की रोकथाम पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत के वित्तीय परिदृश्य के विकास को गति देने में इस तरह के अपराध बाधा उत्पन्न करते हैं। इन पर रोक लगाने व नियंत्रण रखने के लिए हम सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश में साइबर सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण बैठक में अपने बहुमूल्य सुझाव देने हेतु अपने सभी सहकर्मियों और बैंकों व कंपनियों के प्रतिनिधियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Advertisements




Related posts

सरायकेला:प्रखंड विकास स्ट्रेटजी आकाशी प्रखंड कार्यक्रम के तहत चिंतन शिविर का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सात वर्षीय खुशवंत की आँखों के ऑपरेशन के लिए जुटे लभगभग 2 लाख रुपये, भाजपा नेता दिनेश कुमार ने की थी अपील… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : 1932 के खतियान को मंजूरी दिए जाने पर, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली का आगाज किया | Vananchal 24TV Live

admin