June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड टेक्नोलॉजी राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

भव्य शहर के रूप में विकसित होगा “अपना सरायकेला”… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

भव्य शहर के रूप में विकसित होगा “अपना सरायकेला”… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

टाउन प्लैनिंग के लिए रांची एवं जमशेदपुर से आएगी जुडको की टीम; मंत्री चंपाई सोरेन के निर्देश पर…..

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। राज्य के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में सरायकेला शहर का कायाकल्प होगा। टाउन प्लैनिंग के तहत सरायकेला शहर के कायाकल्प के लिए मंत्री चंपाई सोरेन के निर्देश पर रांची एवं जमशेदपुर से जूडको की टीम सरायकेला शहर का जल्द ही दौरा करेगी। उक्त जानकारी देते हुए मंत्री चंपाई सोरेन के विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य ने बताया कि कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र में सरायकेला शहर को एक विशेष भव्य एवं सुंदर शहर के रूप में विकसित करने का मंत्री चंपाई सोरेन का हमेशा से प्रयास रहा है। जिसके तहत शहर क्षेत्र के सबसे मूल पेयजल के किल्लत की समस्या को दूर करने के लिए माजना घाट के समीप एक काफी बड़ा वॉटर रिजर्वॉयर बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। ताकि सूखे के दिनों में भी वॉटर रिजर्वॉयर में जलजमाव बना रहे। और पेयजल की आपूर्ति निरंतर हो सके।

इसी प्रकार एमडीआर की तर्ज पर तकरीबन 15 किलोमीटर सड़क का निर्माण किए जाने की तैयारी है। जो राजनगर के कालापाथर से होते हुए चाईबासा सड़क मार्ग को जोड़ेगा। इस दौरान गुड लुक के लिए पार्क और गार्डन का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में नगर पंचायत द्वारा 5 करोड़ की लागत से गार्डन निर्माण की स्वीकृति हुई थी। परंतु उस पर किसी भी प्रकार का पहल नहीं किया जाना अफसोस जनक है। लेकिन मंत्री चंपाई सोरेन के प्रयास से सरायकेला शहर क्षेत्र को कोल्हान प्रमंडल में विशेष रूप से स्थापित किए जाने की तैयारी की जा रही है। जिसकी प्रक्रिया आगामी बजट सत्र से पहले पूरी कर लिए जाने की बात उन्होंने कही है।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के प्रयास से श्रीनगर में फंसे 16 मजदूर अपने घर वापस लौटे लौटे दुगनी . . .

admin

Saraikela सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2023 का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

झारखंड अविविद्य परिषद् रांची में वरीय सूचना प्रौधौगिकी पदाधिकारी स्थयी बहाली का कर्मचारी संघ ने एक दिवसीय धराना प्रर्दशन

admin