August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति लाइफस्टाइल सुर्खियां

Chandil सादगीपूर्ण तरीक़े से मनाया गया त्याग और बलिदान का त्यौहार ईद उल अजहा, नमाज अदा कर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

Chandil सादगीपूर्ण तरीक़े से मनाया गया त्याग और बलिदान का त्यौहार ईद उल अजहा, नमाज अदा कर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चाण्डिल अनुमण्डल के विभिन्न प्रखंडों के मस्जिदों में मुस्लिम धर्मलंबियों ने अकीदत के साथ ईद उल अजहा की नमाज अदा की। नमाज के दौरान पुलिस की भी प्रतिनियुक्ति प्रशासन के द्वारा की गई थी…

 


चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के तिरुलडीह, चौड़ा, ईचागढ़ प्रखंड के आमडा, गौरांगकोचा, नीमडीह प्रखंड के सिंदुरपुर और चांडिल आदि जगहों पर त्याग और बलिदान का त्यौहार ईद उल अजहा का पर्व सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस मौके पर मस्जिदों में मुस्लिम धर्मलंबियों ने अकीदत के साथ ईद उल अजहा की नमाज अदा की। नमाज के दौरान पुलिस की भी प्रतिनियुक्ति प्रशासन के द्वारा की गई थी।

Advertisements

Advertisements

इधर ईद उल अजहा के नमाज के बाद देश के अमन चैन की दुआ की गई। वहीं लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इसके बाद समाज के लोगों ने घरों में पर्दे के साथ कुर्बानियां पेश की। नूरी मस्जिद तिरुलडीह के पेशे इमाम कारी समीउल्लाह ने बताया कि हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत को अदा करते हुए समाज के लोगों ने कुर्बानियां पेश की।

मालूम हो कि ईद उल अजहा का पर्व हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम के सुन्नत में मनाया जाता है, जो इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से 12 महीने के 10 तारीख को होती है। इस दिन लोग अपने-अपने हैसियत से कुर्बानी देते हैं। उलेमाओ के अनुसार कुर्बानी हर मुसलमान का फर्ज नहीं है, जो संपन्न लोग होते हैं, उन्हीं लोगों पर कुर्बानी फर्ज है। वहीं जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनको कुर्बानी देना जरूरी नहीं है।

Advertisements




Related posts

Jamshedpur News : रजनी सिंह के शव का अंतिम संस्कार को लेकर पोस्टमार्टम हाउस में ससुराल और मायके दोनों पक्ष आपस में भिड़े. पुलिस की हस्तक्षेप के वाद मामल सुलझा, ससुराल में होगी अंतिम संस्कार ….. | Vananchal 24TV Live

admin

Jamshedpur News : एसएसपी ने तीन थानेदार समेत छह एसआई का किया तबादला…

admin

Ranchi News : अनुसूचित जनजाति के सूची में शामिल करने की मांग पर नीमडीह स्टेशन  पर किया रेल चक्का जाम, कई ट्रेन रद, आवागमन बाधित. | Vananchal 24TV Live

admin