June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

कलाकार टाटा हिटैची कंपनी मे पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित कर जागरूक किया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

कलाकार टाटा हिटैची कंपनी मे पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित कर जागरूक किया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

गीता थिएटर के युवा टीम पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में स्थित टाटा मैटालेकस कंपनी के बाद टाटा हिटैची के 04 प्रमुख विभागों में बांग्ला भाषी “अमी सोब जानी” नामक नुक्कड़ नाटक का सफल मंचन किया गया…

शशि भूषण महतो (चांडिल )

गीता थिएटर के युवा टीम पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में स्थित टाटा मैटालेकस कंपनी के बाद टाटा हिटैची के 04 प्रमुख विभागों में बांग्ला भाषी “अमी सोब जानी” नामक नुक्कड़ नाटक का सफल मंचन किया गया। यह नुक्कड नाटक समाजिक संस्था स्वच्छता पुकारे के नेतृत्व में गीता थिएटर की कलाकारों द्वारा किया गया था। जिसमें नशा पान, प्लास्टिक उपयोग ना करने के साथ -साथ पर्यावरण संरक्षण, रोड़ वं कंपनी सेफ्टी से संबंधित विषयों को सम्मिलित किया गया था।

Advertisements

Advertisements

नाटक में एक के बाद एक तीन दृश्यो को दिखाया गया ,पहले दृश्य में वृक्ष को दिखाया गया जो आम मानस से पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक होने के लिए विनती करता है दृश्य में वृक्ष मानव जाति से जल,वायु और मट्टी संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए इन सभी चीजों का महत्व हमारे जीवन में क्या-क्या है उन सभी को बताता है और कहता है की

इनमें से एक भी चीज अगर नष्ट हो गई तो कैसे हमारा अस्तित्व खत्म हो सकता है तथा दूसरे दृश्य में दिखाया जाता है कि कैसे हम छोटी सी लापरवाही के कारण सड़क एवं कंपनी-कारखाने में अपनी जान खो देते हैं और हमारे पीछे हमारे परिवार की क्या स्थिति हो जाती है, वही तीसरे एवं अंतिम दृश्य में दिखाया जाता है कि कैसे एक खुशहाल परिवार प्लास्टिक उपयोग एवं नशा करने के कारण बिखर जाता है।

अंत में नाटक की सूत्रधार प्रेम दीक्षित ने पूरे नाटक का सारांश उपस्थित दर्शकों के सामने रखते हैं और इन सभी विषयों के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहने की अपील करते हैंनुक्कड़ नाटक में गीता थिएटर के 06 युवा कलाकार थे जिसमें से नाटक में वृक्ष की भूमिका समीर नंदन, धरती माता वं मछली वाली की भूमिका रिया सांडिल, कंपनी में काम करने वाले लापरवाह कर्मचारी की भूमिका मनीष साहू , प्लास्टिक उपयोग करने वाली की भूमिका गीता कुमारी,नशा करने वाले युवा की भूमिका में तुषार दासगुप्तो ने बखूबी निभाई। इस 32 मिनट के नुक्कड़ नाटक को बांग्ला भाषा में संजय दत्ता द्वारा लिखा गया था जिसका निर्देशन गीता कुमारी द्वारा किया गया था।

Advertisements




Related posts

Jamshedpur News : सिदगोड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी….. | Vananchal 24TV Live

admin

Ranchi : रांची जिला के बाजार हाट बन्दोवस्ती को लेकर भारतीय किसान मोर्चा में रोष…

admin

Jamshedpur News : झारखंड भाषा मंच के द्वारा स्वस्थ मंत्री का पुतला फूकने का कार्यक्रम क्यूआरटी टीम ने रोका… | Vananchal 24TV Live

admin