October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Rajnagar news vipadtarini puja जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक लाइफस्टाइल शहर सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

RAJNAGAR: बड़ा सिजुलता में सैकड़ों महिलाओं ने भक्ति भाव से की माँ विपद तारिणी की पूजा अर्चना।

RAJNAGAR: बड़ा सिजुलता में सैकड़ों महिलाओं ने भक्ति भाव से की माँ विपद तारिणी की पूजा अर्चना।
Spread the love

राजनगर: बड़ा सिजुलता में सैकड़ों महिलाओं ने भक्ति भाव से की माँ विपद तारिणी की पूजा अर्चना।

राजनगर(रिपोर्ट- रवि कांत गोप) :- परिवार की मंगल कामना के लिए मंगलवार को राजनगर के विभिन्न पूजा स्थानों में माँ विपद तारिणी की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई। वहीं पूजा को लेकर महिलाओं ने व्रत रखा। राजनगर प्रखंड के विभिन्न पूजा स्थलों में व्रतियों की भीड़ उमड़ी रही। प्रखंड के बड़ा सिजुलता ( मौसी बाड़ी) में विपद तारिणी  की पूजा अर्चना करने सैकड़ो महिलाओं की भीड़ उमड़ी।

पूजा के संबंध में बताया जा रहा है कि विपत्ति से छुटकारा पाने के लिए मा बिपत्तारिणी की पूजा अर्चना की जाती है।इस पूजा को माताएँ करती है।माताएं अपने घर के प्रत्येक सदस्यों के नाम पर बाजू में बांधने के लिए अलग अलग डोर को पूजा स्थल पर रखती है।और पूजा के पश्चात माताओं द्वारा प्रत्येक सदस्य के बाजु में बांधा जाता है।
बता दें कि यह पूजा हर वर्ष रथयात्रा के बाद होने वाले पहले मंगलवार और शनिवार को किया जाता है।इसमें महिलाएं माँ तारिणी को 13 प्रकार के मौसमी फल चढ़ाती है।और परिवार की मंगल कामना करती है।

Related posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक; उपलब्ध संसाधनों का समुचित सदुपयोग कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने एवं संस्थागत डिलीवरी बढ़ाने के दिए गए निर्देश . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : हत्या के आरोपी धीरज कुमार सिंह को सुनाई सश्रम आजीवन कारावास की सजा.. | Vananchal 24TV Live

admin

Chandil News : चांदुड़ीह से कुडूकतोपा सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य में गड़बड़ी, ग्रामीण सड़क का विरोध करते हुये ठेकेदार को दी चेतावनी …… | Vananchal 24TV Live

admin