October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

रामगढ़:सुबोध सिंह एवं शशिभूषण भगत के नेतृत्व में भोपाल पहुंचे झारखंड के विस्तारक्र हुआ भव्य स्वागत

रामगढ़:सुबोध सिंह एवं शशिभूषण भगत के नेतृत्व में भोपाल पहुंचे झारखंड के विस्तारक्र हुआ भव्य स्वागत
Spread the love

सुबोध सिंह एवं शशिभूषण भगत के नेतृत्व में भोपाल पहुंचे झारखंड के विस्तारक्र हुआ भव्य स्वागत:

रामगढ़ ब्यूरो!( इन्द्रजीत कुमार )

भाजपा के प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशिभूषण भगत के नेतृत्व में पूर्णकालिक विस्तारक के रूप में भोपाल पहुंचे भाजपा रामगढ़ जिला मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी और आईटी सेल प्रभारी प्रवीण सोनू सहित झारखंड के सभी सत्तर कार्यकर्ताओं का मध्यप्रदेश में भव्य स्वागत तिलक लगाकर किया गया ।

भोपाल में मंगलवार को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेरा बूथ सबसे मजबूत देशव्यापी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सभी पूर्णकालिक विस्तारकों प्रवास हेतु वहां से छत्तीसगढ़ के विभिन्न मंडलों में भेजा जाएगा। जहां वो आगामी सात दिनों तक रहकर बूथ कमिटी का गठन सहित अन्य बूथ स्तरीय कार्यों का निष्पादन करेंगे। उक्त बातों की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी ने बताया की इस बार के लोकसभा चुनावों सहित अन्य राज्यों में होने वाली विधानसभा चुनाव में बूथ को मजबूत करने जैसी अहम जिम्मेवारी पार्टी द्वारा दिया जाना गर्व की बात है और सभी कार्यकर्ता पार्टी ने निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वाहन करेगी।

Related posts

Bermo news बेरमो में बलास्टिंग जोन में रहना विस्थापितों के लिए हुआ मुश्किल, विस्थापित नेता प्रमोद सिंह का परिवार बाल-बाल बचा, घर की छत-दीवार टूटी… | Vananchal 24TV Live

admin

Chandil स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन, किया गया मुफ्त इलाज व दवा वितरण…

admin

रामगढ़ : संपर्क से समर्थन के तहत रामगढ़ जिले में भाजपाइयों ने मीडिया जगत एवं प्रबुद्धजनों को सम्मानित, मोदी के विकास कार्यों का समर्थन हेतु करवाया मिस कॉल…

admin