June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति लाइफस्टाइल सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति द्वारा खरसावां गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों के सम्मान में किया गया पौधारोपण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति द्वारा खरसावां गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों के सम्मान में किया गया पौधारोपण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला संजय मिश्रा ।

Advertisements

Advertisements

झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति हेंसा के तत्वावधान में 1 जनवरी 1948 को खरसावां गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों के सम्मान में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। समिति के अध्यक्ष शंकर सोय के नेतृत्व में किये गए उक्त पौधारोपण कार्यक्रम में खरसावां राजा गोपाल नारायण सिंहदेव, खरसावां रानी मीनाक्षी देवी, नुआपाका राजकुमार त्रिविक्रम सिंहदेव एवं खरसावां शहीद समाधि स्थल के पुजारी विजय बोदरा सहित आसपास के जनसाधारण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संबंधी जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष शंकर सोय ने बताया कि मौके पर खरसावां राजा गोपाल नारायण सिंहदेव ने कहा कि तत्कालीन खरसावां राजा रामचंद्र सिंहदेव को झारखंड आंदोलनकारी ज्ञापन सौंपने के उद्देश्य से खरसावां गढ़ की ओर जा रहे थे। और तत्कालीन ओडिशा पुलिस उन आंदोलनकारियों के ऊपर गोली चला दी थी। 1 जनवरी 1948 का खरसावां गोलीकांड आजाद भारत का सबसे बड़ा भयावह गोलीकांड था। उस समय राजा का राज्य नहीं था। लेकिन राजा और प्रजा के बीच मधुर संबंध थे। राजकुमार त्रिविक्रम सिंहदेव ने शहीदों का स्मृतिचारण करते हुए श्रद्धांजलि दी। और पौधारोपण को आज के समय के लिए अति आवश्यक बताया।

मौके पर समिति के अध्यक्ष शंकर सोय एवं सचिव डॉ अतुल सरदार ने अपने अपने विचार रखते हुए उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापन कर कहा कि खरसावां गोलीकांड के घायल प्रत्यक्षदर्शी स्वर्गीय मांगू सोय एवं स्वर्गीय दशरथ मांझी द्वारा उनके जीवित अवस्था में दिखाए गए खरसावां गोलीकांड के स्थल पाका बोंध और नूरा बोंध जोड़ा तालाब के स्थान पर शहीदों की स्मृति में बड़ वृक्ष के पौधा सहित अन्य पौधों का रोपण किया गया।

Advertisements




Related posts

सीधी नियुक्ति की मांग को लेकर पारा शिक्षक और गैर पारा जेटेट सफल अभ्यर्थी आज करेंगे त्राहिमाम यात्रा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Jamshedpur News : एग्रीको दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ भूमि पूजन, इस वर्ष का  विद्युत -सज्जा व महिला झांकी होगा आकर्षण का मुख्य केन्द्र …. 

admin

Ranchi शाल्हन  पंचायत में राजकिशोर मुंडा की अगुवाई में आजसू पार्टी की बैठक, आजसू पार्टी की संगठन को मजबूत करने के लिए महिला संगठन का विस्तार किया गया, गीता देवी अध्यक्ष बनी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin