October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

चौका थाना के झाबरी में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, अबतक मृतक की पहचान नहीं…. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

चौका थाना के झाबरी में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, अबतक मृतक की पहचान नहीं…. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चाण्डिल (कल्याण पात्रा ) एन एच 33 पर तेज रफतार ने एक व्यक्ति की जान ले ली । मृतक की पहचान अबतक नहीं किया जा सका है ।

Advertisements

Advertisements

चौका थाना क्षेत्र के टाटा.रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 के झाबरी के निकट अज्ञात वाहन के तेज रफ्तार के चपेट में आने से घटना स्थल पर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, चौका थाना की गश्ती दल को मृतक बुरी तरह से जख्मी हालात में सड़क पर मिला मिला, अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मृतक का एक हाथ टूटा हुआ है और शरीर के विभिन्न भागों में जख्म के निशान हैं, संभावना जताई जा रही है कि सोमवार की रात किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया होगा या किसी वाहन से गिर गया होगा, चौका थाना की पुलिस गश्ती दल ने उसे तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल चांडिल पहुंचाया, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया,

इस संबंध में चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि मृतक व्यक्ति लुंगी और गंजी में सड़़क पर मृत पड़ा हुआ था । मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है, विभिन्न माध्यमों से मृतक का फोटो शेयर कर लोगों से उसकी पहचान कर घटना की सूचना परिजनों तक पहुंचाने की अपील की गई है, उन्होंने बताया कि झाबरी पंचायत के मुखिया को भी लाश की पहचान कराने के लिए बुलाया गया है, पहचान नहीं होने की स्थिति में शव को एमजीएम अस्पताल में रखवा दिया जाएगा, वहीं दूसरी ओर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है,

Advertisements




Related posts

सरकारी जमीन पर सरकारी बोर्ड अंचल निरीक्षक ने लगाया … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के प्रयास से श्रीनगर में फंसे 16 मजदूर अपने घर वापस लौटे लौटे दुगनी . . .

admin

जमशेदपुर:आाग लगने से मची भगदड़ …

admin