June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

खरसावां खुदीपीड़ के वर्षा प्रधान को नीट में मिली सफलता, बनेगी डॉक्टर… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

खरसावां खुदीपीड़ के वर्षा प्रधान को नीट में मिली सफलता, बनेगी डॉक्टर… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला संजय मिश्रा  :

जिले के खरसावां प्रखंड अंतर्गत खुदीपीड़ की वर्षा प्रधान ने नीट-2023 की परीक्षा मे सफलता हासिल की है। वर्षा प्रधान के पिता दुमन्त प्रधान बोकारो में झारखंड पुलिस है जबकि माता पुष्पांजलि प्रधान गृहणी है। वर्षा ने नीट की परीक्षा में 89.28 परसेनटाइल के साथ 625 अंक प्राप्त किया है।

Advertisements

Advertisements

वर्षा प्रधान चिन्मया विद्यालय राउरकेला 10 वीं में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल व शहर टॉपर बनी थी। जबकि 12 वीं डीएवी राउरकेला से की है। वर्षा अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने सभी मामा, माता पिता व शिक्षकों को दी है। उन्होंने कहा है कि वे बचपन से मामा घर मे रहकर ही पढ़ाई की है और मामा ही नीट की सफलता के लिए प्रेरित किये है। वर्षा की सफलता पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

सगे-संबंधी सभी बधाई दे रहे हैं। वर्षा के मामा ने कहा कि वह शुरू से ही मेधावी रही है। पढ़ने में जितना मेहनती उतना ही व्यवहार कुशल। वह प्रतिदिन 9 से 10 घन्टे तक पढ़ाई करती थी। वर्षा तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी है। बताया गया वर्षा अपने गांव की पहली डॉक्टर बनेगी।

Advertisements




Related posts

शहीद अजित धनंजय महतो के स्टेचू सौंदर्यीकरण सहित चार विकास योजना का विधायक सविता महतो ने किया उद्घाटन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

दुमका:स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर परिषद दुमका के छात्र ,छात्रा एवं नगर परिषद ब्रांड एम्बेसडर कार्यक्रम को उत्कृष्ट सेवा लिए सम्मानित किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

बाट जोहते थक हार कर आखिर चंदा कर व श्रमदान कर चलने लायक करीब 2 किलोमीटर सड़क बना रहे हैं – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin