June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला नवनिर्मित ईवीएम वेयरहाउस का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन…

सरायकेला नवनिर्मित ईवीएम वेयरहाउस का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन…
Spread the love

नवनिर्मित ईवीएम वेयरहाउस का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन…

सरायकेला (संजय कुमार)

सरायकेला। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत सामुदायिक भवन सरायकेला प्रांगण मे 4.33 करोड़ के लागत से नवनिर्मित ईवीएम वेयरहाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

मौके पर अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला रामकृष्णा कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण, अंचलाधिकारी सरायकेला सुरेश कुमार सिन्हा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला राजेंद्र प्रसाद एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें। जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह एवं भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को बधाई दी। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने नवनिर्मित ईवीएम वेयरहाउस भवन परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण क्रम में कार्यालय कक्ष, मल्टी परपस हॉल, CCTV कैमरा, विधानसभा वार बनाए गए ईवीएम स्टोर, लोडिंग-अनलोडिंग यार्ड, पार्किंग इत्यादि का जायजा ले आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related posts

Ramgarh कुपोषण को खत्म करने के उद्देश्य से पोषण ट्रैकर मोबाइल एप्लीकेशन पर हुआ प्रशिक्षण का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Sarikela News : भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ निकाली जन आक्रोश रैली, ढाई किलोमीटर पदयात्रा कर राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा 10 सूत्री मांग पत्र… | Vananchal 24TV Live

admin

SARAIKELA NEWS : प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिला कांग्रेस कमेटी ने अडानी समूह की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र एजेंसियों से जांच कराने की मांग की . . .

admin