June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

महामाया भोजनालय समेत अन्य कई होटलों में औचक निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

महामाया भोजनालय समेत अन्य कई होटलों में औचक निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया के होटलों में चला फूड सेफ्टी का छापामारी अभियान.

आदित्यपुर एके मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला खरसवा जिले के गम्हरिया मजदूरों के गढ़ कहा जाता है । जहां औद्योगिक क्षेत्र से लेकर बिहारी मजदूरी तक करने वाले इन क्षेत्रों में मजदूरों का जमघट लगा रहता है। जहां गम्हरिया के होटल मालिकों द्वारा मजदूरों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर किया जा रहा है।

यह तब उजागर हुआ जब गम्हरिया बाजार स्थित विभिन्न होटलों में गुरुवार को सरायकेला फूड ऑफिसर अदीति सिंह द्वारा होटलों में परोसे जाने वाले भोजन का औचक निरीक्षण करें जांच किया गया। जांच की सूचना मिलते ही होटल मालिको में हड़कंप मच गया। फूड सेफ्टी ऑफिसर अदिती सिंह ने आज गम्हरिया मुख्य बाजार स्थित महामाया भोजनालय समेत अन्य कई होटलों में औचक निरीक्षण कर ग्राहकों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता साफ .सफाई और फूड सेफ्टी लाइसेंस की जांच की।

गम्हरिया बाजार स्थित महामाया होटल के किचन में पसरी गंदगी और बिना साफ.सफाई के खाना परोसे जाने पर फूड सेफ्टी ऑफिसर ने जांच के दौरान पाया गया कि सड़े हुए मांस को पकाकर ग्राहकों को परोसा जा रहा है। जिससे होटल मालिकों को फटकार लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी। खाद्य पदार्थ और मसालों में भी घटिया क्वालिटी का प्रयोग किये जाने पर फूड सेफ्टी ऑफिसर ने होटल संचालक को जमकर फटकार लगाई इन्होंने होटल संचालक को अल्टीमेटम देने के साथ ही किचन समेत होटल को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है।

फूड सेफ्टी ऑफिसर ने बताया कि गम्हरिया स्थित महामाया भोजनालय द्वारा निम्न गुणवत्ता और बिना साफ.सफाई के भोजन परोसे जाने संबंधित शिकायत की सूचना मिली थी।जिसके आलोक में औचक जांच किया गया है। होटल संचालक रतन घोष द्वारा ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ की जा रही है।

जिसे देखते हुए होटल अगले आदेश तक सील किया गया हैण् साथ ही सशर्त साफ.सफाई का ख्याल रखते हुए भोजन की गुणवत्ता ठीक रखे जाने पर ही दोबारा होटल खोले जाने का आदेश दिया जाएगा। फूड सेफ्टी ऑफिसर ने कहा कि इस तरह के अभियान लगता जारी रहेंगे और गलत करने वाले होटल प्रबंधकों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements




Related posts

ग्राम प्रभारियों की टीम गठन में जुटी आजसू , लखीराम सिंह सरदार आजसू के मातकमडीह पंचायत अध्यक्ष मनोनीत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : जिले के सभी 4 प्रखंड के 4 पंचायत एवं नगर निकाय क्षेत्र में ‘आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लगाए गए शिविर.. | Vananchal 24TV Live

admin

इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में मनाया गया विज्ञान दिवस… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin