June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल जरा हटके राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

स्वास्थ्य समृद्धि वाहन परियोजना के तहत पतरातू प्रखंड में हुआ शिविर का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

स्वास्थ्य समृद्धि वाहन परियोजना के तहत पतरातू प्रखंड में हुआ शिविर का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

जिला अंतर्गत सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के कुपोषित बच्चों के पोषण स्थिति में सुधार के मद्देनजर जिला प्रशासन रामगढ़ की पहल के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य समृद्धि वाहन परियोजना के तहत सोमवार को पतरातू प्रखंड अंतर्गत पतरातू पंचायत दुर्गा मंडप के समीप स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisements

Advertisements

राजकुमारी फाउंडेशन के सहयोग से क्रियान्वित स्वास्थ्य समृद्धि वाहन परियोजना के तहत पतरातू प्रखंड अंतर्गत पतरातू पंचायत के चार अन्य केंद्रों को भी शिविर में शामिल किया गया है जिसके माध्यम से पतरातू बस्ती, पतरातू भुईयां टोली, शांति मोहल्ला एवं ब्लॉक मोड़ पतरातु के निवासी शिविर में जाकर अपने बच्चों की स्वास्थ्य जांच करवा सकते हैं।

शिविर के दौरान राजकुमारी फाउंडेशन द्वारा चिन्हित कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हेतु 15 दिनों तक कुपोषित बच्चों को आहार विशेषज्ञ की निगरानी में विशेष भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही अभिभावकों की काउंसलिंग भी की जाएगी। शिविर के दौरान कुल 80 बच्चों की कुपोषण जांच की गई।

स्वास्थ्य समृद्धि वाहन की विशेषताएं :

एक चालित वाहन से दो या दो से अधिक जगहों पर पोषण शिविर संचालित होगा। समय और धन बचाने के उदेश्य से निर्मित इस चालित वाहन से 30 मिनट के अंतराल पर भोजन एवं अन्य सामाग्री दो या दो अधिक शिविर स्थान पर पहुचई जा सकेगी।

भंडार कक्ष  :

यह वाहन भंडार कक्ष का भी कार्य करेगी इसमे विभिन्न आकार की संद्रखें और दराज है जिसमे पोषण शिविर की समग्रियों का सुरक्षित भंडारण किया जाएगा।

कार्य  :

यह वाहन शिविर कर्मियों को सुदूर ग्रामीण क्षेत्र तक ले जाने मे सहयोग करेगी। केंद्रीय कृत निगरानी वाहन में लगे क्लाउड वेस्ड कैमरे द्वारा शिविर के प्रतेक गतिविधियों की निगरानी रखी जाएगी।

लक्षित समूह  :

उम्र के सापेक्ष में कम वजन वाले अति कुपोषित बच्चे एवं उनके अभिभावक अधिकतम 40 कुपोषित बच्चे प्रत्येक शिविर में लाभान्वित होंगे।

सेवाएं  :

चलित कुपोषण उपचार वाहन द्वारा दो तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।

नियमित भोजन :

कुपोषित बच्चों को उम्र के हिसाब से उपायुक्त पौष्टिक भोजन दिन में तीन बार दिया जाएगा यह भोजन विशेषज्ञ की देखरेख में बनाया जाएगा।

टेलीमेडिसिन :

यह मेडिकल वैन रोस्टर के अनुसार गांव- गांव जाएगी और कुपोषित बच्चों के साथ- साथ वयस्कों के लिए टेलीमेडिसिन पर काम करेगी।

Advertisements




Related posts

Saraikela : नाबालिग के साथ छेड़खानी के मामले में न्यायालय ने पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी वृद्ध को सुनाई 4 साल सश्रम आजीवन कारावास की सजा…

admin

राँची / नामकुम लैंप्स से पेंशनधारियों  को हो अविलंब भुगतान ..आरती कुजुर – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

नरेंद्र मोदी विचार मंच के जमशेदपुर महानगर का नितेश सिंह को जिला अघ्यक्ष बने… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin