June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति शहर सुर्खियां

जयंत सिन्हा की पहल से सुलझा बीआरएल से निकाले गए मजदूरों का मुद्दा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

जयंत सिन्हा की पहल से सुलझा बीआरएल से निकाले गए मजदूरों का मुद्दा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रामगढ़ ब्यूरो इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

Advertisements

ज्ञात हो को पिछले दिनों रामगढ़ जिले के मरार स्थित बीआरएल से निकाले गए। मजदूरों ने फैक्ट्री के गेट को बंद कर अपना विरोध शुरू किया गया था। भाजपा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद जयंत सिन्हा पहुंचने औंर फैक्ट्री के वरीय अधिकारियों के साथ फैक्ट्री के कार्यकारी निर्देशक से वार्ता के बाद मजदूरों को काम पर वापस लेते धारणा समाप्त करवाया गया था । इसी मुद्दे पर वार्ता हेतु बीआरएल के कार्यकारी निदेशक हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के आवास पर शामिल हुए। संबंधित अधिकारियों को इसपर सकारात्मक पहल का निर्देश देते हुए। इसकी घोषणा करने पर सहमति दर्शाया गया।

इसी संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में सांसद जयंत सिन्हा ने सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मिश्रा,सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार उर्फ कुंटु बाबू एवं मनोज गिरी के साथ निर्देशक से मिलने फैक्ट्री पहुंचे। जहां फैक्ट्री प्रबंधक ने हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। सभागार में अधिकारियों के साथ सामूहिक वार्ता के दौरान प्रतिनिधि मंडल की तरफ से मजदूरों की दो सूत्री मांग को रखा गया। जिसमें अगले दो महीने तक फैक्ट्री में कच्चा माल पहुंचने तक मजदूरों को पूरा मानदेय मिले।

इसके साथ ही सभी मजदूरों के कार्यदिवस में बढ़ोतरी के साथ मानदेय में बढ़ोतरी की बातें मुख्य थी। इन दोनों प्रमुख बातों ने पहली मांग को मानते हुए। प्रबंधक ने मजदूरों को कच्चा माल आने तक काम पर रखने औंर उन्हे पूरा मानदेय देने की बात पर सहमति जताई गई। दूसरी मांग पर निर्देशक के द्वारा संबंधित मंत्रालय से सहमति मिलने के बाद इसपर अमल करने की बात कही गई। जिसपर वार्ता के दौरान उपस्थित प्रभावित मजदूरों ने सहमति जताई गई।

जिसके बाद सांसद ने इस कार्य के निष्पादन हेतु जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता,सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मिश्रा,सांसद प्रतिनिधि सह पूर्व भाजपा प्रत्यासी रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू को संबंधित मंत्रालयों से पत्राचार एवं अन्य माध्यम से मजदूरों की अन्य सुविधाएं बहाल करने से संबंधित मांगों को पूरा करवाने की जिम्मेवारी सौपते हुए कहा की भाजपा हमेशा मजदूरों और किसानों के हित हेतु संकल्पित रही हैं।

क्योंकि यही हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ होते हैं। जिनके श्रमशक्ति की बदौलत हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन तक पहुंचाने का सपना देखा हैं। वार्ता के सफल होने के बाद सांसद ने अपने प्रतिनिधियों के साथ फैक्ट्री के कार्यशाला का निरक्षण कर प्रबंधन में आने वाली अन्य समस्याओं की जानकारी लिया और कुछ आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए गए।

मौके पर भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी,महामंत्री छोटन सिंह,जिला मिडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी,संजय साह,कैंट महामंत्री ऋषिकेश सिंह सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

अलौकिक है सरायकेला में महाप्रभु श्री जगन्नाथ का आगमन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

मुर्शिदाबाद व जुगसलाई के छह युवक चोरी के सामान के साथ सरायकेला में हुए गिरफ्तार; बंद पड़े अभिजीत स्टील प्लांट के केबुल तार को खपाया जा रहा था आदित्यपुर स्थित टाल में . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

दुमका:पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संथाल परगना ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर मांगा अपना अधिकार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin