August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA : पहले समुचित व्यवस्था करें फिर बंद हो इंटर की पढ़ाई: प्रकाश महतो . . . 

SARAIKELA : पहले समुचित व्यवस्था करें फिर बंद हो इंटर की पढ़ाई: प्रकाश महतो . . . 
Spread the love

पहले समुचित व्यवस्था करें फिर बंद हो इंटर की पढ़ाई: प्रकाश महतो . . .

  • सरायकेला : SANJAY 

डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद किए जाने के फैसले पर आपत्ति जताते हुए काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला के छात्र नेता प्रकाश महतो एवं लक्ष्मण महतो ने कहां है कि इंटर की पढ़ाई की रीढ़ माने जाने वाले डिग्री कॉलेज में इंटर की पढ़ाई बंद करना दुर्भाग्य है। क्योंकि अभी तक इसे लेकर उचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। ऐसे में अचानक से डिग्री कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद करने से सैकड़ों छात्र पढ़ाई से वंचित हो सकते हैं। इसलिए चाहिए कि पहले समुचित व्यवस्था की जाए। जिसके तहत पहले जितने बच्चे मैट्रिक में पास आउट हुए हैं उतना सीट में सभी का नामांकन सुनिश्चित करने के पश्चात ही इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद की जाए। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में दी गई व्यवस्था से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों की पढ़ाई बाधित होगी। और वैसे छात्रों की पढ़ाई छूट जाने की भी प्रबल संभावना है।

Related posts

सरायकेला:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं; प्राप्त समस्याओं शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन हेतू सम्बन्धित पदाधिकारी को दिया निर्देश…

admin

Jamshedpur News : मानगो के आज़ादनगर में घर में घुसकर नगदी व मोबाइल की चोरी, प्राथमिकी दर्ज…..

admin

Kharsawn News : कुचाई में विश्व आदिवासी दिवस पर राज्य प्रभारी सोहनलाल कुम्हार ने किया महापुरुषों को नमन,कहा हर आंदोलन में समाज का महत्वपूर्ण योगदान… | Vananchal 24TV Live

admin