October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

नाबालिक लड़की और लड़का को आरआईटी पुलिस ने बोकारो से किया बरामद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

नाबालिक लड़की और लड़का को आरआईटी पुलिस ने बोकारो से किया बरामद… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

आदित्यपुर  : ए के मिश्र / सरायकेला खरसावां जिले के आर आईटी थाना क्षेत्र के मीरुडीह बस्ती से शादी की नीयत से नाबालिग का 12 जून को अपहरण कर लिया गया था। जिसको लेकर नाबालिग लड़की के पिता ने आर आई टी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आए थे।

Advertisements

Advertisements

आरआईटी पुलिस ने नाबालिग की बरामदगी के लिए जिले के एसपी आनंद प्रकाश के निर्देश पर टीम गठित कर विभिन्न जगहों पर छापेमारी शुरू की। इसी दौरान पुलिस को लड़की के मोबाइल नम्बर से क्लू मिला।

इसके बाद एक टीम को मोबाइल लोकेशन के आधार पर बोकारो भेजा गया जहां सेक्टर 6 के धोबी मुहल्ला में छापेमारी कर नाबालिग के साथ 20 वर्षीय युवक विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग व नाबालिग को भगाने के आरोपी को गुरुवार को मीरुडीह बस्ती लाया गया ।पूछताछ के उपरांत आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आर आई टी थाना प्रभारी सागर लाल महथा द्वारा 1 सप्ताह में कई मामले का उद्भेदन किया गया।

Advertisements




Related posts

Saraikela : नृत्य उत्सव में बतौर निर्णायक सम्मानित किए गए सरायकेला के गुरु तपन कुमार पटनायक….

admin

Saraikela : सदर अस्पताल में हर माह करोड़ों खर्च के बावजूद भी मरीजों को सुविधाएं मयस्सर नहीं : मनोज कुमार चौधरी…

admin

SARAIKELA : कुष्ठ रोग खोज अभियान को सफल बनाएं: सिविल सर्जन . . .

admin